नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को मुश्किल में डाल सकते हैं डॉक्टर मुनीश रायजादा
दिल्ली के चुनावी मैदान में एक नाम ऐसा भी है, जिसकी ओर किसी का ध्यान नहीं है। अगर ध्यान है भी तो उसे जानबूझकर अनदेखा किया जा रहा है। सामाजिक जीवन में कई बार प्रतिभाओं और ताकत को जानबूझकर अनदेखा किया जाता है। विशेषकर समाज का ताकतवर तबका उभरती ताकतों को इसलिए अनदेखा करता है कि कहीं उसकी ओर ध्यान देने से वह प्रतिभा अचानक लाइमलाइट में ना आ जाए, वह लोगों का अपनी ओर ध्यान न खींच ले। स्थापित शख्सियत को डर होता है कि कहीं उभरती प्रतिभा की ओर लोग का ध्यान चला गया तो उस हस्ती की ताकत कम हो सकती है। शायद यही वजह है कि दिल्ली के चुनावी मैदान की इस प्रतिभा को नजरंदाज किया जा रहा है। आप भी सोच रहे होंगे कि यह प्रतिभा कौन है, यह ताकत कौन है? इस सवाल का जवाब हैं डॉक्टर मुनीश रायजादा। जो नई दिल्ली सीट पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को चुनौती दे रहे हैं।मुनीश रायजादा प्रोफेशन से नवजात बच्चों के डॉक्टर हैं। अमेरिका में स्थापित प्रैक्टिस और नौकरी रही है। चौदह साल पहले जब अन्ना हजारे की अगुआई में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन चला तो मुनीश को लगा कि अगर यह आंदोलन सफल हुआ तो भारत बदल जाएगा। भारत में रहते वक्त उन्होंने लालफीताशाही और कदम-कदम पर खुद भी भ्रष्टाचार का सामना किया था। इसलिए उन्हें लगता था कि अगर भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन सफल हुआ और जनलोकपाल की अवधारणा हकीकत बनी तो भारत बदल जाएगा। इस सपने के साथ वे भी अमेरिका की सुविधा संपन्न जिंदगी और डॉक्टरी छोड़ भारत आ गए और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का सक्रिय सदस्य बन गए। मुनीश की अगुआई में पढ़े-लिखे लोगों को अन्ना आंदोलन की ओर आकर्षित करने और विशेषकर विदेशों स्थित भारतीयों से संपर्क करने का बड़ा श्रेय है। उन्होंने विदेशों से अन्ना आंदोलन के लिए खूब चंदा भी जुटाए। देखते ही देखते वे उस भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बड़े सिपाही बन गए। इसके साथ ही उनकी नजदीकियां अरविंद केजरीवाल से बन गई। इसे भी पढ़ें: अन्ना जी को भी शर्म आ रही होगी कि मेरा चेला इतना बड़ा भ्रष्टाचारी कैसे निकल गया, केजरीवाल पर अमित शाह का तंज2015 में ऐतिहासिक जीत के साथ दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई केजरीवाल सरकार ने मुनीश रायजादा को अपना स्वास्थ्य सलाहकार बनाया। मोहल्ला क्लीनिक, जिसकी ढोल केजरीवाल खूब पीटते हैं, एक तरह से मुनीश के दिमाग की उपज है। सरकार में काम करते वक्त दिल्ली को बदलने और उसके जरिए देश को बदलने का सपना देख रहे मुनीश रायजादा को बाद में झटके लगने शुरू हुए। जब उन्होंने अपनी आंखों से केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार की ओर मुड़ते देखा। केजरीवाल की अगुआई में बनी आम आदमी पार्टी ने सादगी के साथ राजनीति और शासन का सपना दिखाया था। लेकिन बाद के दिनों में मुनीश ने देखा कि आम आदमी पार्टी और उसके नेता भी पारंपरिक राजनेताओं की ही तरह आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें किसी भी तरह के भ्रष्टाचार से गुरेज नहीं है। रायजादा को अपना सपना टूटता हुआ दिखा तो उन्होंने केजरीवाल का साथ छोड़कर अपनी अलग राह चुन ली।अलग राह चुनने बाद उनके पास अमेरिका लौटकर अपनी डॉक्टरी प्रैक्टिस करने का विकल्प था। अमेरिका में रह रही उनकी डॉक्टर पत्नी ने इसके लिए उन्हें प्रेरित भी किया। लेकिन उनके मन को लगी गहरी चोट ने उन्हें लौटने नहीं दिया। सपनों का बिखरना उन्हें परेशान करता रहा। लिहाजा कुछ दोस्तों के साथ उन्होंने भारतीय लिबरल पार्टी बना ली। अब रायजादा का एक ही सपना है, केजरीवाल के भ्रष्टाचार को उजागर करना और चुनावी बिसात पर किसी तरह से मात देना। उनका मानना है कि अगर केजरीवाल को चुनावी बिसात पर मात नहीं दिया गया तो भारत में फिर से कोई भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन नहीं उभर पाएगा। भ्रष्टाचार के संपूर्ण खात्मे के लिए अरविंद का मुखौटा उतरना जरूरी है। मुनीश के पास संसाधनों की कमी है। उन्हें आर्थिक रूप से कुछ दोस्तों की मदद मिल रही है। चूंकि उनकी ओर लोगों का ध्यान नहीं है, इसलिए कोई उदार कारपोरेट भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया है। लेकिन रायजादा ने खुद नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के सामने ताल ठोक दी है। इसके साथ ही दिल्ली की सभी 12 आरक्षित सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं। वैसे उनकी पार्टी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर लड़ रही है। लेकिन उनका ज्यादा फोकस अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों के साथ ही नई दिल्ली सीट पर है। रायजादा ने अनुसूचित समुदाय में बहुत काम किया है। अब भी वे वहां सक्रिय रहते हैं। इसलिए उन्होंने खुद को इन्हीं सीटों पर फोकस किया है। झुग्गी बस्तियों और अनुसूचित जाति वाले समुदायों में उनकी बड़ी पकड़ है। दिलचस्प यह है कि वे इसके बावजूद विकास की राजनीति की बात कर रहे हैं। चुनावी रेवड़ियों की राजनीति पर लगाम की भी बात करते हैं। उनका मानना है कि केजरीवाल ने मुफ्त रेवड़ी की राजनीति करके विकास और श्रम को किनारे किया है। इसका असर है कि दिल्ली में श्रम का महत्व कम हुआ है। दूसरी बात यह है कि भ्रष्टाचार खत्म करने के वादे के साथ दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुई आम आदमी पार्टी दिल्ली की रिश्वतखोरी को खत्म नहीं कर पाई। रायजादा कहते हैं कि वह खत्म कैसे करेगी, क्योंकि खुद ही वह रिश्वतखोरी में डूब चुकी है। रायजादा को केजरीवाल की विलासिता भी चुभती है। इसलिए अपनी नुक्कड़ सभाओं और अपने वोटरों के बीच वे इसे खूब मुद्दा बना रहे हैं।रायजादा की राह की बड़ी बाधा धन है। उनके पास नहीं है, इसलिए उनके चुनाव प्रचार में चमक-दमक नहीं है। बड़े होर्डिंग और अखबारी विज्ञापन नहीं हैं। विदेशों से केजरीवाल के लिए पैसे जुटाने वाले शख्स के पास बड़े दानदाता नहीं है तो इसकी वजह केजरीवाल और उनकी राजनीति ही है। रायजादा कहते हैं कि किस मुंह से वे लोगों से दोबारा दान मांगे। फिर भी लोग, आम जनता और उनके दोस्त उनके चुनावी यज्ञ की समिधा बनकर उनके साथ चल रहे हैं। रायजादा की राजनीति की जानकारी केजरीवाल खेमे को है। प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी और हर बड़े राजनेता के हर सवाल का तपाक से जवाब देने वाले केजरीवा

नई दिल्ली सीट से केजरीवाल को मुश्किल में डाल सकते हैं डॉक्टर मुनीश रायजादा
The Odd Naari द्वारा, लेखिका: साक्षी शर्मा, टीम नेटानागरी
परिचय
आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली सीट पर चुनावों का घेरा तंग होता जा रहा है। इस बार, डॉक्टर मुनीश रायजादा, जो एक चर्चित चेहरे हैं, अपनी चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं। उनकी विशेषज्ञता और चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्धियों के साथ, वे इस चुनावी मुकाबले को पूरी तरह से बदलने की क्षमता रखते हैं।
डॉक्टर मुनीश रायजादा का परिचय
डॉक्टर मुनीश रायजादा एक सर्जन हैं जो अच्छे स्वास्थ्य के साथ सुरक्षित और सुरक्षित चिकित्सा सेवा देने के लिए प्रसिद्ध हैं। उनकी विशेषज्ञता केवल चिकित्सा तक सीमित नहीं है, बल्कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं, जो शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं। राजनीतिक दृष्टि से, वे अपने ज्ञान और अनुभव के साथ एक नई दिशा की ओर ले जाने की सोच रखते हैं।
केजरीवाल की चुनौती
अरविंद केजरीवाल ने पिछले कई वर्षों में दिल्ली की राजनीति में एक मजबूत पकड़ बनाई है। लेकिन मुनीश रायजादा की संभावना के साथ ही, उनकी मुख्यमंत्री पद की संभावना खतरे में पड़ सकती है। रायजादा ने चुनावी मैदान में उतरकर न केवल उनके द्वारा की गई नीतियों की समीक्षा की है, बल्कि उन्होंने लोगों के मुद्दों को सामने लाने का भी प्रयास किया है।
डॉक्टर रायजादा का दृष्टिकोण
डॉक्टर रायजादा ने चुनावी प्रचार करते हुए स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों को प्रमुखता दी है। उनका मानना है कि यदि स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होंगी, तो Citizens का जीवन स्तर भी सुधरेगा। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वे बदलाव के लिए उन्हें मौका दें। उनका संकल्प है कि वे एक स्वस्थ और शिक्षित समाज की दिशा में काम करेंगे।
निष्कर्ष
डॉक्टर मुनीश रायजादा का चुनावी संवाद इस बात को दर्शाता है कि नई दिल्ली सीट पर प्रतिस्पर्धा तेज होती जा रही है। उनकी उम्मीदवारी के साथ, अरविंद केजरीवाल को एक नई चुनौती का सामना करना होगा। क्या डॉक्टर रायजादा अपने दृष्टिकोण और योजनाओं के साथ केजरीवाल को मात दे पाएंगे? आने वाला चुनाव इससे संबंधित सभी सवालों का जवाब देने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा।
फिलहाल, दिल्ली की जनता को निर्णय लेना है कि वे किसे अपनी आवाज़ देंगे। लोगों की भागीदारी और उचित निर्णय ही इस चुनाव की दिशा तय करेंगे।
अधिक अपडेट के लिए, theoddnaari.com पर जाएं।