Gond Katira Drinks Recipe: गोंद कतीरा से बनाएं 3 डिफरेंट और टेस्टी ड्रिंक्स, गर्मियों में भी रहेंगे कूल-कूल
गर्मियों के मौसम में गोंद कतीरा का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। तेज और चिलचिलाती धूप और लू से यह हमारा बचाव करती है। इसमें मौजूद नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज हमारे शरीर का तापमान बैलेंस में रखता है। इस मौसम में गोंद कतीरा खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और शरीर को भी एनर्जी मिलती है। वहीं गर्मियों में यह डिहाइड्रेशन से भी बचाव करता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और गर्मियों में इसका सेवन रामबाण माना जाता है। साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहयता करता है।ऐसे में समर सीजन में आप खुद को सेहतमंद रखता चाहते हैं, तो आपको गोंद कतीरे का सेवन करना चाहिए। आप गोंद कतीरा स्मूदी, ड्रिंक्स और अन्य कई डिशेज में मिक्स कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गोंद कतीरा से बनने वाली तीन अलग-अलग टेस्टी ड्रिंक्स की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको गर्मियों के मौसम में एक बार इस ड्रिंक को जरूर ट्राई करना चाहिए।इसे भी पढ़ें: Banana Hair Pack: सिल्की और शाइनी बालों के लिए घर पर बनाएं बनाना हेयर पैक, जानें इसके फायदेपुदीना-नींबू शिकंजी गोंद कतीरा शिकंजी रेसिपीइस रेसिपी को बनाने के लिए एक बर्तन में गोंद कतीरा को भिगो दें।अब एक मिक्सर जार में नींबू, पुदीना, काला नमक, जीरा और चीनी डालकर पीस लें।फिर इस पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें।एक गिलास में भीगा हुआ गोंद कतीरा डालें और फिर यह पेस्ट डालें।इसके बाद ऊपर से ठंडा पानी और जलजीरा डालकर मिक्स करें।बर्फ के टुकड़े ऊपर से डालकर सर्व करें।गोंद कतीरा तरबूज शर्बत रेसिपीगोंद कतीरा तरबूज शर्बत बनाने के लिए गोंद कतीरा को भिगो दें।अब तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।फिर मिक्सर जार में इसको पीस लें।अब एक गिलास में गोंद कतीरा, तरबूज पेस्ट, तरबूज के कटे टुकड़े डालकर मिक्स करें।इसके ऊपर से ठंडा पानी, काला नमक और बर्फ डालकर मिलाएं और फिर सर्व करें।गोंद कतीरा मैंगो शेक रेसिपीसबसे पहले गोंद कतीरा को कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें।फिर आम का छिलका हटाकर उसको टुकड़ों में काट लें।अब एक जार में आम के टुकड़े, दूध और चीनी डालकर शेक बना लें।इस शेक को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें गोंद कतीरा मिलाएं।इसमे कुछ आम के टुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स करें।फिर गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से मैंगों शेक डालें।इस आसान तरीके से गोंद कतीरा मैंगो शेक बनकर तैयार हो जाएगा।

Gond Katira Drinks Recipe: गोंद कतीरा से बनाएं 3 डिफरेंट और टेस्टी ड्रिंक्स, गर्मियों में भी रहेंगे कूल-कूल
Breaking News, Daily Updates & Exclusive Stories - theoddnaari
गर्मियों के मौसम में गोंद कतीरा का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी माना जाता है। तेज और चिलचिलाती धूप और लू से यह हमारा बचाव करती है। इसमें मौजूद नेचुरल कूलिंग प्रॉपर्टीज हमारे शरीर का तापमान बैलेंस में रखता है। इस मौसम में गोंद कतीरा खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं और शरीर को भी एनर्जी मिलती है। वहीं गर्मियों में यह डिहाइड्रेशन से भी बचाव करता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और गर्मियों में इसका सेवन रामबाण माना जाता है। साथ ही यह हड्डियों को मजबूत बनाने में भी सहयता करता है।
ऐसे में समर सीजन में आप खुद को सेहतमंद रखता चाहते हैं, तो आपको गोंद कतीरे का सेवन करना चाहिए। आप गोंद कतीरा स्मूदी, ड्रिंक्स और अन्य कई डिशेज में मिक्स कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको गोंद कतीरा से बनने वाली तीन अलग-अलग टेस्टी ड्रिंक्स की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। आपको गर्मियों के मौसम में एक बार इस ड्रिंक को जरूर ट्राई करना चाहिए।
पुदीना-नींबू शिकंजी गोंद कतीरा शिकंजी रेसिपी
इस रेसिपी को बनाने के लिए एक बर्तन में गोंद कतीरा को भिगो दें। अब एक मिक्सर जार में नींबू, पुदीना, काला नमक, जीरा और चीनी डालकर पीस लें। फिर इस पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें। एक गिलास में भीगा हुआ गोंद कतीरा डालें और फिर यह पेस्ट डालें। इसके बाद ऊपर से ठंडा पानी और जलजीरा डालकर मिक्स करें। बर्फ के टुकड़े ऊपर से डालकर सर्व करें।
गोंद कतीरा तरबूज शर्बत रेसिपी
गोंद कतीरा तरबूज शर्बत बनाने के लिए गोंद कतीरा को भिगो दें। अब तरबूज को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर मिक्सर जार में इसको पीस लें। अब एक गिलास में गोंद कतीरा, तरबूज पेस्ट, तरबूज के कटे टुकड़े डालकर मिक्स करें। इसके ऊपर से ठंडा पानी, काला नमक और बर्फ डालकर मिलाएं और फिर सर्व करें।
गोंद कतीरा मैंगो शेक रेसिपी
सबसे पहले गोंद कतीरा को कुछ देर के लिए पानी में भिगो दें। फिर आम का छिलका हटाकर उसको टुकड़ों में काट लें। अब एक जार में आम के टुकड़े, दूध और चीनी डालकर शेक बना लें। इस शेक को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें गोंद कतीरा मिलाएं। इसमें कुछ आम के टुकड़े डालकर अच्छे से मिक्स करें। फिर गिलास में कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और ऊपर से मैंगो शेक डालें। इस आसान तरीके से गोंद कतीरा मैंगो शेक बनकर तैयार हो जाएगा।
इन तीनों ड्रिंक्स के माध्यम से गोंद कतीरा आप गर्मियों में अपनी सेहत को रख सकते हैं। गर्मियों के इस मौसम में इन बेहद टेस्टी और ठंडी ड्रिंक्स का आनंद लेना ना भूलें।
इसे भी पढ़ें: Banana Hair Pack: सिल्की और शाइनी बालों के लिए घर पर बनाएं बनाना हेयर पैक, जानें इसके फायदे
लेखकों द्वारा: अदिति शर्मा, सिमरन देवी, और पूजा रानी। टीम theoddnaari।