ऊर्जा निगमों में बड़ा फेरबदल! आनंद बर्द्धन से जिम्मेदारी वापस, मीनाक्षी सुंदरम को कमान
देहरादून: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक और वन विभाग में दो महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी वापस लेकर प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को सौंप दी गई है। अब वह प्रदेश के तीनों प्रमुख ऊर्जा निगमों की कमान संभालेंगे। वहीं, भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ […] The post ऊर्जा निगमों में बड़ा फेरबदल! आनंद बर्द्धन से जिम्मेदारी वापस, मीनाक्षी सुंदरम को कमान appeared first on Uttarakhand Broadcast.
शासन के इस फैसले के बाद आर. मीनाक्षी सुंदरम उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL), पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (PTCUL) और उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अब तक इन तीनों ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का दायित्व मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के पास था। मुख्य सचिव बनने के बाद उन्हें यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले पूर्व मुख्य सचिव राधा रतूड़ी भी ऊर्जा निगमों के अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुकी हैं। अब शासन ने जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए तीनों निगमों की कमान प्रमुख सचिव मीनाक्षी सुंदरम को सौंपने का निर्णय लिया है।
बीके गांगटे को लंबे इंतजार के बाद पदोन्नति
वन विभाग में भी शासन ने एक अहम फैसला लिया है। भारतीय वन सेवा के अधिकारी और अपर प्रमुख वन संरक्षक (APCCF) बीके गांगटे को प्रमुख वन संरक्षक (PCCF) पद पर पदोन्नत किया गया है। उनकी पदोन्नति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी। इसके बाद शासनादेश जारी होने का इंतजार किया जा रहा था।
अब शासन ने अस्थायी पद का सृजन करते हुए उन्हें PCCF पद पर पदोन्नति दे दी है। वर्तमान में बीके गांगटे वन विभाग में CEO CAMPA की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
अस्थायी पद सृजन से खुला पदोन्नति का रास्ता
उत्तराखंड वन विभाग में प्रमुख वन संरक्षक स्तर के नियमित पदों की संख्या तीन है। इनमें PCCF हॉफ, PCCF वन्यजीव और PCCF वन पंचायत के पद शामिल हैं। बीके गांगटे की पदोन्नति के बाद अब विभाग में PCCF स्तर के अधिकारियों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।
दरअसल, नियमित पदों की सीमित संख्या के बीच उनकी पदोन्नति का रास्ता निकालने के लिए अस्थायी पद का सृजन किया गया है। इससे लंबे समय से लंबित उनकी पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी हो सकी।
ऊर्जा निगमों की जिम्मेदारी में बदलाव और वन विभाग में वरिष्ठ अधिकारी की पदोन्नति को शासन के दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसलों के तौर पर देखा जा रहा है।
The post ऊर्जा निगमों में बड़ा फेरबदल! आनंद बर्द्धन से जिम्मेदारी वापस, मीनाक्षी सुंदरम को कमान appeared first on Uttarakhand Broadcast.
What's Your Reaction?