भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज किया राजभवन कूच

Uttarakhand Politics : देहरादून में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लोक भवन कूच किया। कांग्रेस भवन से शुरू हुए इस मार्च में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता […]

Nov 27, 2026 - 00:38
 114  380
भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आज किया राजभवन कूच

Uttarakhand Politics : देहरादून में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस ने गुरुवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लोक भवन कूच किया। कांग्रेस भवन से शुरू हुए इस मार्च में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। हाथीबड़कला के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई।

भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक भुवन कापड़ी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। वहीं, प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, गणेश गोदियाल और प्रीतम सिंह हस्ताक्षरयुक्त बैनर लेकर मार्च में शामिल हुए। पुलिस की ओर से रोके जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और भ्रष्टाचार के मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग उठाई।

कांग्रेस ने 10 से 23 नवंबर तक चलाया था हस्ताक्षर अभियान

कांग्रेस ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ जनसमर्थन जुटाने के लिए 10 से 23 नवंबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया था। पार्टी के मुताबिक, यह अभियान प्रदेश के सभी जिला, ब्लॉक और महानगर मुख्यालयों में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। अभियान के दौरान जुटाए गए हस्ताक्षरयुक्त बैनर और दस्तावेज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एकत्र किए गए थे।

संविधान की मूल भावना के कथित उल्लंघन के विरोध में किया कूच

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुताबिक, 26 नवंबर को लोक भवन कूच का कार्यक्रम भ्रष्टाचार के खिलाफ और संविधान की मूल भावना के कथित उल्लंघन के विरोध में आयोजित किया गया। कांग्रेस की योजना इन हस्ताक्षरयुक्त बैनरों और पोस्टरों को राज्यपाल को सौंपकर प्रदेश में सामने आए भ्रष्टाचार के मामलों पर सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग उठाने की थी।

इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान के जरिए उठाए गए मुद्दों को लोक भवन तक पहुंचाकर सरकार पर भ्रष्टाचार के मामलों में जवाब देने का दबाव बनाने की कोशिश की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow