नई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस, मौके पर मची चीख-पुकार
Tehri News : नई टिहरी के बौराड़ी से हरिद्वार जा रही एक बस बुधवार को बटखेम के पास हादसे का शिकार हो गई। बस का अगला दायां पहिया अचानक जाम होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। राहत की बात रही कि हादसे में बस […]
Tehri News : नई टिहरी के बौराड़ी से हरिद्वार जा रही एक बस बुधवार को बटखेम के पास हादसे का शिकार हो गई। बस का अगला दायां पहिया अचानक जाम होने से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। राहत की बात रही कि हादसे में बस सवार सभी 22 यात्री सुरक्षित हैं।
Table of Contents
नई टिहरी के बौराड़ी में पहाड़ी से टकराई बस
बुधवार सुबह करीब 11:15 बजे बस बौराड़ी से हरिद्वार की ओर जा रही थी। इसी दौरान बटखेम के पास बस के अगले दाएं टायर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। बताया जा रहा है कि एक्सल को टायर से जोड़ने वाली रॉड टूटने के कारण पहिया जाम हो गया।

मौके पर मची चीख-पुकार
अचानक हुई इस खराबी से चालक बस को संभाल नहीं पाया और वाहन पहाड़ी से टकरा गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। हालांकि, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई।
बस में चालक और परिचालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। हादसे के बाद सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
What's Your Reaction?