आपदा प्रभावित 100 से अधिक बच्चों संग CIMS कॉलेज में मना इगास, शिक्षा और खुशियों की नई उम्मीद जगी
देहरादून: आपदा की मुश्किलों के बीच बचपन की मुस्कान और भविष्य के सपनों को नई उड़ान देने की पहल करते हुए CIMS ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, कुआंवाला में दो दिवसीय इगास महोत्सव (बूढ़ी दिवाली) धूमधाम से मनाया गया। CIMS कॉलेज और धाद संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में केदारनाथ आपदा सहित प्रदेश के […] The post आपदा प्रभावित 100 से अधिक बच्चों संग CIMS कॉलेज में मना इगास, शिक्षा और खुशियों की नई उम्मीद जगी appeared first on Uttarakhand Broadcast.
देहरादून: आपदा की मुश्किलों के बीच बचपन की मुस्कान और भविष्य के सपनों को नई उड़ान देने की पहल करते हुए CIMS ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, कुआंवाला में दो दिवसीय इगास महोत्सव (बूढ़ी दिवाली) धूमधाम से मनाया गया। CIMS कॉलेज और धाद संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में केदारनाथ आपदा सहित प्रदेश के विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों से आए 100 से अधिक बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
दो दिवसीय महोत्सव में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक देखने को मिली। बच्चों ने पारंपरिक गीत-संगीत और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से इगास पर्व की खुशियां साझा कीं। बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और उनके उत्साह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
इस आयोजन का उद्देश्य केवल पर्व मनाना नहीं, बल्कि आपदा प्रभावित बच्चों को अपनापन देना, उनके जीवन में खुशियां लौटाना और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रोत्साहित करना भी रहा।
CIMS कॉलेज के चेयरमैन ललित जोशी ने कहा कि आपदा प्रभावित बच्चों के जीवन में शिक्षा और खुशियों का उजाला भरना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी बच्चे की परिस्थितियां उसके सपनों की राह में बाधा नहीं बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि CIMS संस्थान हिमालयी क्षेत्रों के आपदा प्रभावित बच्चों को निःशुल्क उच्च एवं व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए संकल्पित है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें।
उन्होंने कहा कि त्योहारों की वास्तविक खुशी तभी सार्थक होती है, जब हम अपनी खुशियां जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करें। इगास महोत्सव भी बच्चों को अपनापन, विश्वास और भविष्य के प्रति नई उम्मीद देने का एक भावनात्मक प्रयास है।
कार्यक्रम में संस्थान के अध्यक्ष रमेश जोशी, जानकी जोशी, प्रबंध निदेशक संजय जोशी, निदेशक केदार अधिकारी, धाद संस्था के सचिव तन्मय ममगाईं, उपाध्यक्ष माधुरी रावत, पुनरुत्थान के संयोजक जगमोहन रावत, सचिव बिरेश, अर्चना, चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना, कैलाश हॉस्पिटल के निदेशक पवन शर्मा, डॉ. प्रियंका गुसाईं, डॉ. मानसी, नंदनी कुमोला, जसनीत कौर और अभिषेक राणा सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा कॉलेज के 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भी आयोजन में प्रतिभाग किया।
The post आपदा प्रभावित 100 से अधिक बच्चों संग CIMS कॉलेज में मना इगास, शिक्षा और खुशियों की नई उम्मीद जगी appeared first on Uttarakhand Broadcast.
What's Your Reaction?