नाबालिगों के साथ छेड़छाड़- मोबाइल स्क्रीन ने छीना बचपन
The post नाबालिगों के साथ छेड़छाड़- मोबाइल स्क्रीन ने छीना बचपन appeared first on Avikal Uttarakhand. 15 दिन में 2 नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ अब सवाल माता-पिता की निगरानी पर अविकल उत्तराखण्ड देहरादून – सोशल मीडिया और ऑनलाइन तकनीक ने रोजमर्रा की जिंदगी को आसान जरूर… The post नाबालिगों के साथ छेड़छाड़- मोबाइल स्क्रीन ने छीना बचपन appeared first on Avikal Uttarakhand.
The post नाबालिगों के साथ छेड़छाड़- मोबाइल स्क्रीन ने छीना बचपन appeared first on Avikal Uttarakhand.
15 दिन में 2 नाबालिगों के साथ छेड़छाड़
अब सवाल माता-पिता की निगरानी पर
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून – सोशल मीडिया और ऑनलाइन तकनीक ने रोजमर्रा की जिंदगी को आसान जरूर कर दिया है, लेकिन अबोध बच्चों के लिए यही तकनीक जिज्ञासा के प्रलोभन में घातक साबित हो रही है।
उत्तराखंड में 15 दिन के भीतर इस तरह के दो मामले सामने आए हैं, जिनमें नाबालिग बच्चों के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। दोनों ही मामलों में जांच का शुरुआती अंदेशा मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो देखने की ओर जा रहा है।
पहला मामला हल्द्वानी का है। मुखानी कोतवाली क्षेत्र में 10 नवंबर को पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक नाबालिग छात्र पर पड़ोस में रहने वाली पहली कक्षा की छात्रा से अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ का आरोप लगा।
बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने तुरंत पुलिस से शिकायत की।
पुलिस जांच में अंदेशा जताया गया है कि छात्र ने पहले मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो देखा और फिर इस हरकत को अंजाम दिया।
एसपी सिटी हरबंस सिंह के मुताबिक, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है। उन्होंने बताया, “मामले की जांच महिला दरोगा कर रही हैं। हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।”
दूसरा मामला देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र का है। यहां सोमवार देर शाम पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग बच्ची के साथ एक किशोर पर दुष्कर्म का आरोप लगा।
आरोप है कि किशोर खेल-खेल में बच्ची को अपने पास ले गया और मोबाइल पर उसे आपत्तिजनक वीडियो दिखाया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ गलत हरकत की।
बच्ची के जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और किशोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
पटेलनगर सीओ अंकित कंडारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराकर मेडिकल कराया। उन्होंने कहा, “परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोर को बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया है।”
यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ समय पहले हल्द्वानी कोतवाली के टीपी नगर इलाके में भी ऐसी ही घटना सामने आई थी।
वहां मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने के आदी एक किशोर पर पड़ोस में रहने वाले दूसरे किशोर के साथ अश्लील हरकतें करने और उसका वीडियो रिकॉर्ड करने का आरोप लगा था।
पुलिस जांच में सामने आया था कि वह बच्चा घर पर अक्सर अकेला रहता था और परिजनों का मोबाइल इस्तेमाल करता था। पुलिस द्वारा जब्त किए गए मोबाइल और लैपटॉप से भी आपत्तिजनक वीडियो बरामद हुए थे।
इन घटनाओं ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या बच्चों के हाथ में बिना निगरानी के मोबाइल देना सुरक्षित है?
मनोचिकित्सा के क्षेत्र में विशेषज्ञ डॉ. रोहित गोंडवाल ने बताया, “बच्चों को मोबाइल देने से पहले कुछ सावधानियां लेना बहुत जरूरी हैं। बच्चों को लंबे समय तक अकेले कमरे में स्मार्टफोन या लैपटॉप इस्तेमाल न करने दें।”
उन्होंने कहा, “फोन और यूट्यूब / ब्राउजर पर ‘पैरेंटल कंट्रोल’ और ‘सेफ सर्च’ फिल्टर अनिवार्य रूप से चालू रखें।”
डॉ. गोंडवाल ने यह भी बताया, “समय-समय पर बच्चों के फोन की ब्राउजिंग हिस्ट्री और डाउनलोड किए गए ऐप्स की निगरानी भी उतनी ही जरूरी है। मोबाइल की सर्च हिस्ट्री और ऐप्स की नियमित रूप से जांच करते रहें।”
विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों को सिर्फ रोकना ही काफी नहीं है। उनसे खुलकर बात करना, सही-गलत का फर्क समझाना और उनकी जिज्ञासाओं को सही दिशा देना भी उतना ही जरूरी है।
पुलिस अधिकारियों का भी कहना है कि परिजनों की जागरूकता ही इन घटनाओं को रोक सकती है। बच्चों के व्यवहार में अचानक बदलाव, अकेले रहने की आदत और मोबाइल पर ज्यादा समय बिताना — ये संकेत नजरअंदाज नहीं किए जाने चाहिए।
The post नाबालिगों के साथ छेड़छाड़- मोबाइल स्क्रीन ने छीना बचपन appeared first on Avikal Uttarakhand.
What's Your Reaction?