देहरादून वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! 35,883 नाम जुड़े, 1,934 कटे

देहरादून। जनपद देहरादून में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। 12 नवंबर को प्रकाशित सूची में कुल 12,28,746 मतदाता दर्ज किए गए हैं। पुनरीक्षण अभियान के दौरान 35,883 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 1,934 नाम सूची से हटाए गए हैं। अब मतदाता सूची में नाम […] The post देहरादून वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! 35,883 नाम जुड़े, 1,934 कटे appeared first on Uttarakhand Broadcast.

Nov 18, 2026 - 09:38
 110  27k
देहरादून वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! 35,883 नाम जुड़े, 1,934 कटे

देहरादून। जनपद देहरादून में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है। 12 नवंबर को प्रकाशित सूची में कुल 12,28,746 मतदाता दर्ज किए गए हैं। पुनरीक्षण अभियान के दौरान 35,883 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 1,934 नाम सूची से हटाए गए हैं। अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या किसी नाम पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 11 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

मंगलवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जितेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति साझा की गई और राजनीतिक दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी उपलब्ध कराई गई।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 01 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसमें खासतौर पर उन युवाओं पर ध्यान दिया गया, जो पहली बार मतदान के पात्र होने जा रहे हैं। 04 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चले अभियान के दौरान 16,316 पुरुष, 19,563 महिलाएं और 4 ट्रांसजेंडर मतदाताओं के नाम जोड़े गए। इस तरह कुल 35,883 नए मतदाता सूची में शामिल हुए।

वहीं, इसी प्रक्रिया के दौरान 961 पुरुष, 969 महिलाएं और 4 ट्रांसजेंडर सहित कुल 1,934 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, 03 अक्टूबर 2026 से पहले जनपद में कुल 11,94,797 मतदाता पंजीकृत थे। पुनरीक्षण के बाद जारी ड्राफ्ट सूची में 6,32,396 पुरुष, 5,96,300 महिलाएं और 50 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार जनपद में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 12,28,746 हो गई है। इसके अलावा जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में 9,263 सर्विस मतदाता भी पंजीकृत हैं। इनमें 8,776 पुरुष और 487 महिला मतदाता शामिल हैं।

11 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं दावे-आपत्तियां

निर्वाचन विभाग के अनुसार, ड्राफ्ट मतदाता सूची पर 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इसके बाद 04 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। ऐसे में जिन पात्र नागरिकों के नाम अभी तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं, उनके पास नाम जुड़वाने का अवसर है।

ईवीएम से मतदान का दिया जाएगा प्रशिक्षण

मतदाता जागरूकता बढ़ाने और मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में 123 ईवीएम मशीनें भेजी गई हैं। एफएलसी के बाद भेजी गई इन मशीनों के माध्यम से लोगों को ईवीएम से मतदान करने की व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। अपर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को प्रशिक्षण कार्यक्रम से जोड़ें।

बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र देवली सहित भाजपा के अरविंद जैन, सीपीआई (एम) के अनंत आकाश, बसपा के एसपी गौतम, केपी सिंह, सत्येन्द्र सिंह तथा आम आदमी पार्टी के कमल राणा और उपेन्द्र सिंह राणा उपस्थित रहे।

 

 

The post देहरादून वोटर लिस्ट में बड़ा उलटफेर! 35,883 नाम जुड़े, 1,934 कटे appeared first on Uttarakhand Broadcast.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow