श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चेतावनी! एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

एएमआर की रोकथाम के लिए विशेषज्ञों ने किया जागरूक, 100 से अधिक पीजी छात्र और स्वास्थ्य पेशेवर हुए शामिल देहरादून। एंटीबायोटिक दवाओं का बिना जरूरत और गलत तरीके से इस्तेमाल भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा कर सकता है। रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस-एएमआर) की बढ़ती चुनौती को देखते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल […] The post श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चेतावनी! एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी appeared first on Uttarakhand Broadcast.

Nov 19, 2026 - 00:38
 124  412
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चेतावनी! एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी

एएमआर की रोकथाम के लिए विशेषज्ञों ने किया जागरूक, 100 से अधिक पीजी छात्र और स्वास्थ्य पेशेवर हुए शामिल

देहरादून। एंटीबायोटिक दवाओं का बिना जरूरत और गलत तरीके से इस्तेमाल भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य संकट खड़ा कर सकता है। रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस-एएमआर) की बढ़ती चुनौती को देखते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप वीक के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार, 18 नवंबर 2026 को अस्पताल के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में 100 से अधिक पीजी छात्र-छात्राओं और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया।

अस्पताल के एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप प्रोग्राम (एएमएसपी) और माइक्रोबायोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की थीम ‘वन हेल्थ, वन एक्शन : एएमआर की रोकथाम के लिए अभी करें प्रयास’ रखी गई। इस दौरान विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग, एएमआर के बढ़ते खतरे और इसकी रोकथाम के लिए जरूरी कदमों पर विस्तार से जानकारी दी।

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कार्यक्रम के आयोजकों को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के प्रोफेसर और एएमएसपी कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. राजीव आचार्य ने किया। इस अवसर पर श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज के प्राचार्य डॉ. उत्कर्ष शर्मा और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र वर्मा ने भी प्रतिभागियों को संबोधित किया।

कार्यक्रम में डॉ. इवा चंदोला, डॉ. सुमन बाला, डॉ. क्षितिजा पांडे, डॉ. सुनंदिनी कपूर और डॉ. श्रुति मल्होत्रा ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिए। उन्होंने बताया कि एंटीबायोटिक दवाओं का इस्तेमाल चिकित्सकीय सलाह और जरूरत के अनुसार करना बेहद जरूरी है। इनके अनुचित उपयोग से रोगाणुओं में दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित हो सकती है, जिससे संक्रमण का इलाज चुनौतीपूर्ण बन जाता है।

इसके अलावा डॉ. यशिक बंसल और डॉ. सारण्या दत्ता ने केस आधारित इंटरैक्टिव चर्चा के जरिए विभिन्न चिकित्सकीय परिस्थितियों में एंटीबायोटिक के उचित इस्तेमाल की जानकारी दी। कार्यक्रम में बहुविषयक पैनल चर्चा भी आयोजित की गई, जिसका संचालन डॉ. बिंदु अग्रवाल ने किया।

पैनल चर्चा में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र वर्मा, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. खालिद इस्माइल खतीब, सर्जरी विभाग के प्रोफेसर डॉ. आर.के. वर्मा, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. राजीव आचार्य, फार्माकोलॉजी विभाग की प्रोफेसर डॉ. सुमन बाला, माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष एवं एएमएसपी कमेटी की सदस्य सचिव डॉ. इवा चंदोला और क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नूपुर बी. पटेल ने विशेषज्ञ के रूप में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का समापन डॉ. इवा चंदोला के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल स्टूअर्डशिप केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का साझा दायित्व है। एंटीबायोटिक दवाओं के तर्कसंगत उपयोग और एएमआर की रोकथाम के लिए सभी स्तरों पर सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

 

The post श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में चेतावनी! एंटीबायोटिक का गलत इस्तेमाल पड़ सकता है भारी appeared first on Uttarakhand Broadcast.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow