उत्तरकाशी के मोरी में भीषण अग्निकांड, कई सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना, 3 से 4 मकान आग की चपेट में
Uttarkashi News : उत्तरकाशी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मोरी तहसील के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया है। यहां आवासीय भवनों में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में तीन से चार मकान आने की सूचना है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह […]
Uttarkashi News : उत्तरकाशी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के मोरी तहसील के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया है। यहां आवासीय भवनों में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में तीन से चार मकान आने की सूचना है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह सिलेंडर में विस्फोट होना बताया जा रहा है।
Table of Contents
उत्तरकाशी के मोरी में भीषण अग्निकांड
जानकारी के अनुसार, आग शाम करीब 5 बजे लगी। तहसीलदार सुंदर सिंह चौहान ने बताया कि इस घटना में तीन से चार परिवारों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। वहीं, अब तक गांव में पांच से सात सिलेंडर ब्लास्ट होने की सूचना मिल रही है।
3 से 4 मकान आग की चपेट में
बताया जा रहा है कि गांव में मकान एक-दूसरे के काफी नजदीक बने हुए हैं और अधिकांश भवन लकड़ी के हैं। ऐसे में आग तेजी से फैल गई और उसने विकराल रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि कई मकान इसकी चपेट में आ गए हैं।

बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही फायर सर्विस, पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। हालांकि, गांव में नेटवर्क कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण बचाव कार्य में भी दिक्कतें आने की जानकारी सामने आई है।
विधायक दुर्गेश्वर लाल के मुताबिक इस अग्निकांड में बड़े पैमाने पर जान-माल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं।
What's Your Reaction?