NEET स्कोरकार्ड में 100 अंकों का अंतर! आयुर्वेद विश्वविद्यालय की काउंसलिंग में फर्जीवाड़े का संदेह, FIR के निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की नीट (NEET) काउंसलिंग प्रक्रिया में स्कोरकार्ड को लेकर कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक छात्रा के नीट स्कोरकार्ड में 100 अंकों का अंतर पाए जाने की शिकायत के बाद मामला काउंसलिंग बोर्ड तक पहुंच गया। विश्वविद्यालय ने प्रकरण को संदिग्ध मानते हुए प्राथमिकी (FIR) […] The post NEET स्कोरकार्ड में 100 अंकों का अंतर! आयुर्वेद विश्वविद्यालय की काउंसलिंग में फर्जीवाड़े का संदेह, FIR के निर्देश appeared first on Uttarakhand Broadcast.

Nov 25, 2026 - 00:38
 142  1.2k
NEET स्कोरकार्ड में 100 अंकों का अंतर! आयुर्वेद विश्वविद्यालय की काउंसलिंग में फर्जीवाड़े का संदेह, FIR के निर्देश
देहरादून: उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय की नीट (NEET) काउंसलिंग प्रक्रिया में स्कोरकार्ड को लेकर कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी एक छात्रा के नीट स्कोरकार्ड में 100 अंकों का अंतर पाए जाने की शिकायत के बाद मामला काउंसलिंग बोर्ड तक पहुंच गया। विश्वविद्यालय ने प्रकरण को संदिग्ध मानते हुए प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

मामले के अनुसार, अनुराग खरे ने अपनी पुत्री आस्था खरे के नीट स्कोरकार्ड को लेकर विश्वविद्यालय में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में 315 अंक प्राप्त होने का दावा किया गया, जबकि विश्वविद्यालय की काउंसलिंग सूची में छात्रा के अंक 215 दर्शाए जाने पर आपत्ति जताई गई।

विश्वविद्यालय के उप कुलसचिव संजीव कुमार पाण्डेय की ओर से 24 नवंबर को जारी पत्र के मुताबिक, छात्रा के पिता ने 23 नवंबर को ई-मेल के जरिए इस मामले की शिकायत की थी। शिकायत के साथ 315 अंकों का स्कोरकार्ड और दो अलग-अलग आवेदन फॉर्म भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें एक आवेदन में 315 अंक और दूसरे में 215 अंक दर्ज थे।

मामले को काउंसलिंग बोर्ड के समक्ष रखा गया। बोर्ड ने प्रकरण को संदिग्ध एवं अवांछनीय मानते हुए विश्वविद्यालय को प्राथमिकी दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद विश्वविद्यालय की ओर से संबंधित मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई और जांच कराने का आग्रह किया गया है।

अब इस मामले में जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि स्कोरकार्ड में अंकों का अंतर किसी तकनीकी या अन्य त्रुटि के कारण हुआ अथवा दस्तावेजों में कथित हेरफेर किया गया। फिलहाल छात्रा के खिलाफ लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है और जांच के निष्कर्ष सामने आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

 

The post NEET स्कोरकार्ड में 100 अंकों का अंतर! आयुर्वेद विश्वविद्यालय की काउंसलिंग में फर्जीवाड़े का संदेह, FIR के निर्देश appeared first on Uttarakhand Broadcast.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow