पढ़ाई में दम दिखाया तो मिलेंगे 25 हजार, अल्पसंख्यक बेटियों के लिए बड़ा मौका

देहरादून : देहरादून में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत छात्राओं को आर्थिक प्रोत्साहन देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। योजना के लिए प्राप्त 416 ऑनलाइन आवेदनों में से शुरुआती जांच के दौरान 28 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शेष आवेदनों का सत्यापन 10 दिन के भीतर […] The post पढ़ाई में दम दिखाया तो मिलेंगे 25 हजार, अल्पसंख्यक बेटियों के लिए बड़ा मौका appeared first on Uttarakhand Broadcast.

Nov 25, 2026 - 18:38
 108  1.3k
पढ़ाई में दम दिखाया तो मिलेंगे 25 हजार, अल्पसंख्यक बेटियों के लिए बड़ा मौका
देहरादून : देहरादून में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत छात्राओं को आर्थिक प्रोत्साहन देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। योजना के लिए प्राप्त 416 ऑनलाइन आवेदनों में से शुरुआती जांच के दौरान 28 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शेष आवेदनों का सत्यापन 10 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पात्र छात्राओं को जल्द योजना का लाभ मिल सके।

बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में योजना के तहत पात्र छात्राओं के चयन को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवेदनों की जांच और सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा की गई। प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भगवती प्रसाद त्रिवेदी ने बताया कि योजना के लिए कुल 416 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से प्रथम स्तर की जांच में 28 आवेदन अपात्र पाए गए हैं।

इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष आवेदनों का गहनता से परीक्षण करते हुए अगले 10 दिनों में सत्यापन की प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी की जाए। इसके बाद पात्र आवेदनों को अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पात्र छात्राओं को योजना का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रिया में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना के तहत कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा में निर्धारित अंकों के साथ उत्तीर्ण होने वाली पात्र छात्राओं को 10 हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

कक्षा 10वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को 10 हजार रुपये, 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 15 हजार रुपये और 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 20 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

वहीं, कक्षा 12वीं की मेधावी छात्राओं के लिए प्रोत्साहन राशि 15 हजार से 25 हजार रुपये तक निर्धारित है। 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 15 हजार रुपये, 70 प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर 20 हजार रुपये और 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 25 हजार रुपये दिए जाते हैं।

इस योजना का उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय की मेधावी बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी शैक्षिक उपलब्धियों को आर्थिक सहयोग के माध्यम से बढ़ावा देना है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी भगवती प्रसाद त्रिवेदी सहित समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

 

The post पढ़ाई में दम दिखाया तो मिलेंगे 25 हजार, अल्पसंख्यक बेटियों के लिए बड़ा मौका appeared first on Uttarakhand Broadcast.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow