उत्तराखंड बाल आयोग को मिली नई अध्यक्ष, वेनू अग्रहरी डिंगरा के नाम पर लगी मुहर
देहरादून: उत्तराखंड में बाल अधिकार संरक्षण आयोग को नया अध्यक्ष मिल गया है। राज्य सरकार ने देहरादून निवासी श्रीमती वेनू अग्रहरी डिंगरा को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर नामित किया है। इस संबंध में मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से 13 नवंबर 2026 को कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया है। जारी आदेश […] The post उत्तराखंड बाल आयोग को मिली नई अध्यक्ष, वेनू अग्रहरी डिंगरा के नाम पर लगी मुहर appeared first on Uttarakhand Broadcast.
देहरादून: उत्तराखंड में बाल अधिकार संरक्षण आयोग को नया अध्यक्ष मिल गया है। राज्य सरकार ने देहरादून निवासी श्रीमती वेनू अग्रहरी डिंगरा को उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष पद पर नामित किया है। इस संबंध में मंत्रिपरिषद अनुभाग की ओर से 13 नवंबर 2026 को कार्यालय ज्ञापन जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, वेनू अग्रहरी डिंगरा को आयोग के अध्यक्ष पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नामित किया गया है। इसके साथ ही आयोग में पूर्व में कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जारी आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए गए हैं।
शासन के कार्यालय ज्ञापन संख्या 14/1/1/XXI/2026 सीएस के मुताबिक, आयोग के पूर्व नामित अध्यक्ष का कार्यकाल 6 जनवरी 2025 को समाप्त हो गया था। इसके बाद कार्यवाहक अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में 21 फरवरी 2025 और 24 फरवरी 2025 को जारी आदेशों को अब रद्द कर दिया गया है।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नवनियुक्त अध्यक्ष को मंत्रिपरिषद विभाग के पूर्व निर्धारित आदेशों के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन सुविधाओं पर होने वाला व्यय संबंधित विभाग की ओर से वहन किया जाएगा। वहीं, अध्यक्ष के कर्तव्यों, दायित्वों, अधिकारों और सेवा अवधि को लेकर प्रशासनिक विभाग अलग से आदेश जारी करेगा।
बाल अधिकार संरक्षण आयोग की जिम्मेदारी बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके हितों से जुड़े मामलों की निगरानी करना है। ऐसे में नए अध्यक्ष की नियुक्ति को आयोग की कार्यप्रणाली के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
The post उत्तराखंड बाल आयोग को मिली नई अध्यक्ष, वेनू अग्रहरी डिंगरा के नाम पर लगी मुहर appeared first on Uttarakhand Broadcast.
What's Your Reaction?