गुजरात पहुंचा उत्तराखंड का डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का दल

The post गुजरात पहुंचा उत्तराखंड का डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का दल appeared first on Avikal Uttarakhand. भारत पर्व 2026 पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का टूर 12 से 14 नवंबर तक गुजरात दौरे पर रहेगा इस दौरे का उद्देश्य डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को भारत… The post गुजरात पहुंचा उत्तराखंड का डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का दल appeared first on Avikal Uttarakhand.

Nov 12, 2026 - 18:38
 129  252
गुजरात पहुंचा उत्तराखंड का डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का दल

The post गुजरात पहुंचा उत्तराखंड का डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का दल appeared first on Avikal Uttarakhand.

भारत पर्व 2026

पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का टूर 12 से 14 नवंबर तक गुजरात दौरे पर रहेगा

इस दौरे का उद्देश्य डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को भारत की एकता एवं विविधता तथा देश की विकास यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं से परिचित कराना है

अविकल उत्तराखंड

एकता नगर (गुजरात)। गुरुवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित उत्तराखंड के 10 डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का दल भारत पर्व 2026 के अंतर्गत राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) पहुंचा।

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, भारत की एकता एवं विविधता तथा देश की विकास यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने के उद्देश्य से यह दल 12 से 14 नवंबर 2026 तक गुजरात में रहेगा। इस दौरान प्रतिभागी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश की विकास यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं, अनुभवों और जानकारियों को साझा करेंगे।

पीआईबी देहरादून की संयुक्त निदेशक साक्षी सिंह ने कहा कि आज डिजिटल मीडिया इकोसिस्टम औपचारिक संचार व्यवस्था का एक प्रमुख स्तंभ बनकर उभरा है। डिजिटल फर्स्ट के तहत भारत सरकार की प्राथमिकताओं में प्रदेश के डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को राष्ट्रीय महत्व के आयोजनों, भारत की एकता एवं विविधता तथा देश की विकास यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं से रुबरु कराने के उद्देश्य से यह टूर आयोजित किया जा रहा है। इस अध्ययन यात्रा से उत्तराखंड के कंटेंट क्रिएटर्स को देश की अत्याधुनिक तकनीकी और बुनियादी ढांचे की प्रगति को करीब से देखने और समझने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने कहा कि आज डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार से क्रिएटर्स जन-कल्याणकारी योजनाओं, राष्ट्रीय निर्णयों और विकास गाथा को युवा पीढ़ी एवं आम जनता तक उनकी अपनी भाषा में पहुँचा रहे हैं। क्रिएटर्स अपनी नवाचारी और दृश्य-श्रव्य शैली के माध्यम से नीतिगत विषयों को सहज और आकर्षक रूप में प्रस्तुत करते हैं।

गौरतलब है कि उत्तराखंड जैसे दूरस्थ क्षेत्रों के क्रिएटर्स को एकता नगर (केवड़िया) स्थित ‘भारत पर्व 2026’ जैसे आयोजनों से जोड़ना उन्हें राष्ट्रीय पटल पर अवसर प्रदान करेगा। पीआईबी देहरादून द्वारा आयोजित एक्सपोज़र टूर से क्रिएटर्स को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ और विकास परियोजनाओं को प्रत्यक्ष समझने का अवसर मिलने के साथ ही उनके डिजिटल केंटेंट में प्रामाणिकता आएगी। वहीं ग्राउंड जीरो से सीधी जानकारी मिलने पर भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगती है तथा राष्ट्रीय एकता, जागरूकता और जन-भागीदारी को बढ़ावा मिलता है।

The post गुजरात पहुंचा उत्तराखंड का डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स का दल appeared first on Avikal Uttarakhand.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow