नेगी दा, हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदान किए उत्तराखंड, गौरव सम्मान, वीरता पुरस्कार
DEHRADUN: सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडेय को उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों के लाइप टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने परेड ग्राउंड में ये सम्मान प्रदान किए। इसके अलावा गृहमंत्री ने 15 हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और उत्तराखंड बाल वीरता पुरस्कार भी […] The post नेगी दा, हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदान किए उत्तराखंड, गौरव सम्मान, वीरता पुरस्कार appeared first on Devbhoomi Dialogue.
DEHRADUN: सुप्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडेय को उत्तराखंड फिल्म पुरस्कारों के लाइप टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने परेड ग्राउंड में ये सम्मान प्रदान किए। इसके अलावा गृहमंत्री ने 15 हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान और उत्तराखंड बाल वीरता पुरस्कार भी वितरित किए।
उत्तराखण्ड फिल्म नीति-2024 के अंतर्गत वर्ष 2024 एवं 2025 के लिए चयनित नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडेय को उत्तराखंडी सिनेमा एवं कला जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। दोनों कलाकारों को ₹2-₹2 लाख की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वर्ष 2024 के लिए प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी को यह सम्मान प्रदान किया गया। उन्होंने अपने लोकगीतों के माध्यम से उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति, परंपराओं, सामाजिक सरोकारों और जनभावनाओं को स्वर देकर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को समृद्ध किया है।
वर्ष 2025 के लिए प्रसिद्ध अभिनेता श्री हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने अभिनय के माध्यम से उत्तराखण्ड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है तथा भारतीय फिल्म एवं मनोरंजन जगत में विशिष्ट पहचान बनाई है। राज्य सरकार द्वारा उत्तराखण्ड की समृद्ध लोकसंस्कृति, क्षेत्रीय सिनेमा एवं कला जगत को प्रोत्साहित करने तथा इस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं।
15 हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान
अमित शाह ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम करने वाली हस्तियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026 से सम्मैनित किया। जिन महानुभावों को पुरस्कार प्रदान किए उनमें राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी (मरणोपरांत), चिकित्सा के क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु डॉक्टर जीवन सिंह तितियाल, उद्यमिता हेतु मनमोहन भारद्वाज, फिल्म जगत से हिमानी शिवपुरी, लोक जागर गायिका हेमा नेगी करासी, शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉक्टर गिरीश रंजन तिवारी, सामाजिक क्षेत्र में अनीता थपलियाल शर्मा, कश्मीर सिंह, पर्यावरण के क्षेत्र में पर्यावरणविद सुरेश भाई, लोक गायिका रेशमा शाह के साथ ही खेल के क्षेत्र में एकता बिष्ट, वंदना कटारिया, अंकिता ध्यानी, निकिता चंद एवं कपिल पोखरिया, शामिल हैं।
6 बच्चों को राज्य बाल वीरता पुरस्कार
गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश के छह बच्चों को प्रथम मुख्यमंत्री राज्य बाल वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। विभिन्न परिस्थितियों में अदम्य साहस, वीरता एवं सूझबूझ का परिचय देने वाले इन बच्चों को पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को ₹51 हजार की धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की गई। जनपद चमोली की दिव्या, दीपिका एवं आरव सिंह को भालू के हमले के दौरान साहस एवं सूझबूझ का परिचय देने के लिए सम्मानित किया गया। जनपद चम्पावत की कु. माया को नदी के तेज बहाव में फंसी एक बालिका को बचाने के लिए सम्मानित किया गया। जनपद देहरादून की कु. आराध्या को बादल फटने की घटना के दौरान साहस एवं सतर्कता दिखाने के लिए सम्मानित किया गया। जनपद टिहरी गढ़वाल की कु. श्वेता को एक बुजुर्ग व्यक्ति का जीवन बचाने के लिए सम्मानित किया गया।
The post नेगी दा, हेमंत पांडेय को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदान किए उत्तराखंड, गौरव सम्मान, वीरता पुरस्कार appeared first on Devbhoomi Dialogue.
What's Your Reaction?