आशाओं का मानदेय 1700 बढ़ा, PG डॉक्टरों के लिए 2 साल का बॉन्ड जरूरी वरना लगेगी 75 लाख की पेनल्टी, जानिए धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकारी भर्तियों, स्वास्थ्य सेवाओं, श्रमिकों के कल्याण और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कई अहम बदलावों का रास्ता साफ हुआ है। वन आरक्षी भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने के साथ ही मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने […] The post आशाओं का मानदेय 1700 बढ़ा, PG डॉक्टरों के लिए 2 साल का बॉन्ड जरूरी वरना लगेगी 75 लाख की पेनल्टी, जानिए धामी कैबिनेट के बड़े फैसले appeared first on Devbhoomi Dialogue.

Nov 28, 2026 - 00:38
 153  1.2k
आशाओं का मानदेय 1700 बढ़ा, PG डॉक्टरों के लिए 2 साल का बॉन्ड जरूरी वरना लगेगी 75 लाख की पेनल्टी, जानिए धामी कैबिनेट के बड़े फैसले

DEHRADUN: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

सरकारी भर्तियों, स्वास्थ्य सेवाओं, श्रमिकों के कल्याण और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े कई अहम बदलावों का रास्ता साफ हुआ है। वन आरक्षी भर्ती में आयु सीमा बढ़ाने के साथ ही मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले डॉक्टरों के लिए सेवा अनुबंध अनिवार्य किया गया है। वहीं, चीनी मिलों को कर्ज लेने में मदद के लिए सरकार बैंक गारंटी देगी। खनन क्षेत्र में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शुल्क दर में भी बदलाव किया गया है।

मंत्रिमंडल की बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में 1,700 रुपये की बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी है।

इसके बाद उनका मानदेय 8,300 रुपये से बढ़कर 10,000 रुपये/महीना हो गया है

श्रम विभाग के तहत उत्तराखंड सामाजिक सुरक्षा के लिए सामाजिक सुरक्षा कोष का गठन किया जाएगा। इससे असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों के कल्याण के लिए काम किया जाएगा। कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत उत्तराखंड फार्मा संवर्ग में भी संशोधन को मंजूरी मिली है। अब डी फार्मा के साथ बी फार्मा अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

चीनी मिलों को ऋण लेने की सुविधा देने के लिए सरकार 207.75 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी देगी। उत्तराखंड एक्सरे प्राविधिक सेवा संशोधन नियमावली को भी मंजूरी दी गई है।

 

डॉक्टरों के लिए बॉन्ड जरूरी

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में पीजी करने वाले डॉक्टरों के लिए दो साल का अनिवार्य सेवा अनुबंध (बॉन्ड) लागू होगा। फैसले के बाद राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों से एमडी, एमएस या अन्य पीजी पाठ्यक्रम पूरा करने वाले चिकित्सकों को एक साल मेडिकल कॉलेजों और एक साल स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्रों के अस्पतालों में अपनी सेवाएं देनी होंगी, लेकिन खास बात ये है कि अगर कोई छात्र बॉन्ड तोड़ता है तो उसे 60 से 75 लाख रुपए की पैनल्टी भरनी होगी।

मंत्रिमंडल ने उत्तराखंड ग्रामीण पेयजल योजनाओं के संचालन और रखरखाव से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी।

एनएचआईडीसीएल को उत्तराखंड में काम नहीं करने के कारण सूचीबद्धता से हटाने का फैसला लिया गया।

पंचम विधानसभा के सत्र का सत्रावसान करने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है।

सेतु आयोग में आईटी से संबंधित पदों को मंजूरी दी गई।

आबकारी विभाग में उप आबकारी आयुक्त के पांच और सहायक आबकारी आयुक्त के छह नए पद सृजित किए जाएंगे।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मासिक मानदेय में वृद्धि के प्रस्ताव पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया

खनन विभाग के तहत जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की शुल्क दर पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दी गई है। हालांकि, रॉयल्टी में कोई वृद्धि नहीं की गई है।

उत्तराखंड अधीनस्थ राजस्व कार्यपालक नियमावली तैयार करने के लिए मंत्रिमंडल उपसमिति गठित की गई है। समिति की अनुशंसा के आधार पर इस पर फैसला होगा। वहीं, वन आरक्षी के लिए 31 दिसंबर 2028 तक अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष से बढ़ाकर 28 वर्ष कर दी गई है।

भवन निर्माण और बिल्डिंग बायलॉज के प्रावधानों में शिथिलता दी जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण, यूडीए और शासन स्तर पर अनुमति मिलने की व्यवस्था होगी।

-राज्य में लैंड यूज बदलने की दरों में करीब 25 प्रतिशत की कमी की गई है।

-हरिद्वार में कुल 21.08 किलोमीटर लंबाई के तीन पीआरटी कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इनमें 21 स्टेशन होंगे।

-आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में 1700 रुपये की वृद्धि की जाएगी। वर्तमान में उन्हें 8300 रुपये मासिक मानदेय मिलता है।

-उत्तराखंड महाधिवक्ता सेवा अधिष्ठान कर्मचारी सेवा नियमावली को मंजूरी दी गई है।

-बापूग्राम की 594 एकड़ आरक्षित वन भूमि समेत बिंदुखत्ता और अन्य वन क्षेत्रों में बसी आबादी को डी-नोटिफाई करने पर सैद्धांतिक सहमति दी गई है।

-सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत अब राज्य सरकार इस संबंध में केंद्र को प्रस्ताव भेजेगी।

The post आशाओं का मानदेय 1700 बढ़ा, PG डॉक्टरों के लिए 2 साल का बॉन्ड जरूरी वरना लगेगी 75 लाख की पेनल्टी, जानिए धामी कैबिनेट के बड़े फैसले appeared first on Devbhoomi Dialogue.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow