चंपावत पॉक्सो कांड – कांग्रेस नेता आनंद सिंह को हाईकोर्ट से जमानत
The post चंपावत पॉक्सो कांड – कांग्रेस नेता आनंद सिंह को हाईकोर्ट से जमानत appeared first on Avikal Uttarakhand. नाबालिग किशोरी के बयान बदलने के बाद मिली राहत हाईकोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किये 13 मई से जेल में बंद थे महरा अविकल उत्तराखण्ड नैनीताल। चंपावत के… The post चंपावत पॉक्सो कांड – कांग्रेस नेता आनंद सिंह को हाईकोर्ट से जमानत appeared first on Avikal Uttarakhand.
The post चंपावत पॉक्सो कांड – कांग्रेस नेता आनंद सिंह को हाईकोर्ट से जमानत appeared first on Avikal Uttarakhand.
नाबालिग किशोरी के बयान बदलने के बाद मिली राहत
हाईकोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किये
13 मई से जेल में बंद थे महरा
अविकल उत्तराखण्ड
नैनीताल। चंपावत के बहुचर्चित पॉक्सो और कथित सामूहिक दुष्कर्म की साजिश के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार, 26 नवंबर को कांग्रेस नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह महरा को जमानत दे दी। आनन्द सात महीने से
न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ ने यह राहत निचली अदालत में विचाराधीन मुकदमे के दौरान नाबालिग किशोरी की गवाही सामने आने के बाद दी। हाईकोर्ट ने पुलिस कार्रवाई पर भी कई सवाल खड़े किए।
मामले में सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम यह रहा कि ट्रायल कोर्ट में गवाही के दौरान 16 वर्षीय किशोरी ने अपने पहले के बयानों से पलटते हुए कहा कि इस प्रकरण में आनंद सिंह महरा की कोई भूमिका अथवा संलिप्तता नहीं है। किशोरी की यह गवाही हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान रिकॉर्ड पर लाई गई थी।
अधिवक्ता अवतार सिंह रावत ने हाईकोर्ट के फैसले की जानकारी दी।
मामले की पूरी पृष्ठभूमि
5 मई 2026: चंपावत में एक शादी समारोह में गई 16 वर्षीय किशोरी लापता हो गई थी। बाद में वह एक डेयरी के पास हाथ-पैर बंधी अवस्था में मिली।
6 मई: किशोरी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। शुरुआत में विनोद रावत, नवीन रावत और पूरन सिंह रावत के नाम सामने आए।
8 मई: चंपावत की तत्कालीन एसपी रेखा यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेडिकल, फोरेंसिक, सीसीटीवी और कॉल डिटेल के आधार पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोपों को संदिग्ध बताते हुए साजिश की बात कही।
इसके बाद पुलिस ने कमल सिंह रावत और अर्जिता राय को कथित साजिश का मुख्य सूत्रधार बताया। जांच के दौरान आनंद सिंह महरा का नाम भी सामने आया।
13 मई: पुलिस ने आनंद सिंह महरा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
23 मई और 6 अक्टूबर: निचली अदालत से उनकी जमानत याचिकाएं खारिज हुईं।
26 नवंबर: नाबालिग की बदली हुई गवाही के आधार पर हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।
जमानत के मामले में महत्वपूर्ण कानूनी पहलू
नाबालिग की गवाही में आनंद महरा की संलिप्तता से इनकार किया जाना जमानत मिलने का प्रमुख आधार बना।
हाईकोर्ट में उनकी दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।
बचाव पक्ष ने मामले को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता और प्रशासनिक दबाव से प्रेरित बताते हुए कई एफआईआर दर्ज किए जाने पर भी सवाल उठाए।
जमानत मिलने का अर्थ आरोपों से बरी होना नहीं है। मुकदमे का ट्रायल जारी रहेगा।
इस मामले में अब सबसे अहम सवाल
क्या किशोरी की बदली हुई गवाही से पूरे प्रकरण की जांच और पुलिस की थ्योरी पर नए सवाल खड़े होंगे?
क्या आनंद महरा के खिलाफ दर्ज साजिश के आरोपों को साबित करने के लिए पुलिस के पास किशोरी की गवाही से इतर पर्याप्त साक्ष्य हैं?
क्या इस मामले में दर्ज अलग-अलग एफआईआर और पुलिस के शुरुआती तथा बाद के बयानों पर अदालत में आगे बहस होगी?
इस घटनाक्रम को केवल एक कांग्रेस नेता को जमानत मिलने की खबर के रूप में नहीं देखना चाहिए। चंपावत प्रकरण में शुरुआत से ही आरोप, पुलिस की जांच, क्रॉस एफआईआर और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप चर्चा में रहे हैं। अब नाबालिग की बदली हुई गवाही ने मामले को नया मोड़ दे दिया है।
The post चंपावत पॉक्सो कांड – कांग्रेस नेता आनंद सिंह को हाईकोर्ट से जमानत appeared first on Avikal Uttarakhand.
What's Your Reaction?