उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत प्रदेश के कई जिलों, पीएसी वाहिनियों, आईआरबी, एसडीआरएफ और पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में […] The post उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले appeared first on Uttarakhand Broadcast.

Nov 26, 2026 - 09:38
 139  23.1k
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। 25 नवंबर 2026 को जारी आदेश के तहत प्रदेश के कई जिलों, पीएसी वाहिनियों, आईआरबी, एसडीआरएफ और पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, टिहरी, चमोली और बागेश्वर सहित कई इकाइयों में नई तैनाती की गई है।

इस फेरबदल के तहत मणिकांत मिश्रा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ऊधमसिंह नगर नियुक्त किया गया है। वहीं, नैनीताल के एसएसपी रहे मंजूनाथ टीसी को 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है, जबकि अर्पण यदुवंशी को नैनीताल का नया एसएसपी बनाया गया है। इसके अलावा श्वेता चौबे को आईआरबी द्वितीय का सेनानायक और देवेंद्र पींचा को एसएसपी पौड़ी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों की नई तैनाती इस प्रकार है-

  • मंजूनाथ टीसी को एसएसपी नैनीताल से हटाकर सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर बनाया गया है।
  • पंकज भट्ट को सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से सेनानायक, आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव भेजा गया है।
  • मणिकांत मिश्रा को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना से हटाकर एसएसपी ऊधमसिंह नगर की जिम्मेदारी दी गई है।
  • अमित श्रीवास्तव-I को सीआईडी सेक्टर देहरादून से पुलिस अधीक्षक अभिसूचना नियुक्त किया गया है।
  • श्वेता चौबे को एसएसपी टिहरी से हटाकर सेनानायक, आईआरबी द्वितीय बनाया गया है।
  • अमित श्रीवास्तव-II को पुलिस मुख्यालय से हटाकर पुलिस अधीक्षक चमोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • देवेंद्र पींचा को सेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर से हटाकर एसएसपी पौड़ी नियुक्त किया गया है।
  • अर्पण यदुवंशी को सेनानायक एसडीआरएफ से एसएसपी नैनीताल बनाया गया है।
  • विशाखा अशोक भदाणे को सेनानायक, आईआरबी द्वितीय से हटाकर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
  • अजय गणपति कुमार को एसएसपी ऊधमसिंह नगर से हटाकर सेनानायक एसडीआरएफ बनाया गया है।
  • सर्वेश पंवार को एसएसपी पौड़ी से हटाकर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय की जिम्मेदारी दी गई है।
  • जितेंद्र मेहरा को एसपी बागेश्वर से हटाकर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
  • सरिता डोबाल को एसपी सुरक्षा, अभिसूचना मुख्यालय से हटाकर एसएसपी टिहरी बनाया गया है।
  • हरीश वर्मा को सेनानायक, आईआरबी प्रथम बैलपड़ाव से हटाकर सेनानायक, 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर नियुक्त किया गया है।
  • सुरजीत पंवार को एसपी चमोली से हटाकर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भेजा गया है।
  • शाहजहां जावेद खान को अपर पुलिस अधीक्षक यातायात निदेशालय से हटाकर पुलिस अधीक्षक फायर सर्विस बनाया गया है।
  • जगदीश चन्द्र को पुलिस अधीक्षक नगर नैनीताल से हटाकर एसपी बागेश्वर नियुक्त किया गया है।

उत्तराखंड पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के बाद कई जिलों और पुलिस इकाइयों में नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी कार्यभार संभालेंगे। शासन के इस आदेश से प्रदेश की पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक बदलाव हुआ है।

The post उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 17 IPS अधिकारियों के तबादले appeared first on Uttarakhand Broadcast.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow