योगी राज में सर्वांगीण विकास के पथ पर तेज़ी से अग्रसित होता उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च 2025 को अपने दूसरे कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं। वहीं योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में लगातार आठ वर्ष तक कार्य करने का एक नया कीर्तिमान बना दिया हैं। सख्त, ईमानदार व एक विजनरी प्रशासक वाली कार्यशैली के दम पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश व देश के साथ-साथ पार्टी में भी एक भरोसेमंद ब्रांड बनकर के स्थापित हो गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता का आलम यह हो गया है कि एक तरफ तो देश के हर राज्य के चुनावों में प्रचार के लिए योगी आदित्यनाथ की मांग निरंतर होती है, वहीं दूसरी तरफ अब योगी की कार्यशैली के देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी आये दिन चर्चाएं होती रहती हैं। वैसे भी जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले आठ वर्षों के अपने शासन के दौरान उत्तर प्रदेश के शासन व पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली में जबरदस्त ढंग से सुधार करते हुए, दशकों से सरकारी तंत्र की तरह-तरह के हस्तक्षेप, माफियागिरी, भ्रष्टाचार व राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते कुंद हो चुकी धार को तेज करते हुए, उसे आम जनमानस व देश के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित करने का कार्य बखूबी किया है, जोकि बेहद ही काबिले-तारीफ है और जिसका परिणाम अब स्पष्ट रूप से शासन व पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली में आये सकारात्मक बदलाव के रूप में राज्य के आम जनमानस को नज़र आने लगा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने दमदार ढंग से सत्ता में आठ वर्ष का अपना लंबा कार्यकाल 25 मार्च 2025 को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। जोकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ के नाम पर एक बहुत बड़ी ऐतिहासिक उपलब्धि इतिहास में दर्ज हो गयी है। देश के हर कोने में योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली के बड़ी संख्या में आम व खास लोग प्रसंशक होते जा रहे हैं। शानदार कार्यशैली के दम पर अपने प्रथम कार्यकाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश व दुनिया में 'बुलडोजर बाबा' के नाम से मशहूर हो गए थे। उनके बुलडोजर ने उत्तर प्रदेश के बड़े से बड़े माफियाओं की सल्तनत को ध्वस्त करने का कार्य बेखौफ होकर के किया है, आज देश के अधिकांश राज्य अपराध व अपराधियों पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की नक़ल करने में लगे हुए हैं, जो उनकी एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।"नियम-कायदे व कानून पसंद देशभक्त देशवासियों व उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए योगी आदित्यनाथ के प्रथम कार्यकाल की तरह ही दूसरे कार्यकाल से भी लोगों को बहुत ही ज्यादा उम्मीदें थीं। जिस पर जनता की अदालत में योगी आदित्यनाथ अपने दूसरे कार्यकाल में भी पूरी तरह से खरे उतरते नज़र आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों ने अब उत्तर प्रदेश को एक बीमारू राज्य की श्रेणी से निकल कर के देश में दूसरे पायदान पर लाकर के खड़ा कर दिया है, जो योगी आदित्यनाथ सरकार की बड़ी उपलब्धि है।"इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने बदल दी राजनीति की परिभाषाजो लोग यूपी की अर्थव्यवस्था को 'वन ट्रिलियन इकनॉमी' करके देश में विकास की अग्रणी पंक्ति पर स्थापित होता देखना चाहते हैं, योगी आदित्यनाथ उन लोगों के सपने को जल्द से जल्द ही धरातल पर सरकार करने के लिए दिन-रात जुटे हुए हैं और वर्ष 2029 तक उन्होंने इस लक्ष्य को हासिल करने की समय सीमा भी तय कर रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यह भी अच्छे से जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जल्द से जल्द देश की अर्थव्यवस्था को 'फाईव ट्रिलियन इकनॉमी' की बनते हुए देखने का जो सपना देखा हैं, इस सपने को पूरा करने का रास्ता उत्तर प्रदेश की गलियों से होकर ही गुजरता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अच्छे से जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में जितनी तेजी से सभी क्षेत्रों का बिना किसी भेदभाव के विकास होगा, उतनी ही तेजी के साथ ही देश की अर्थव्यवस्था के 'फाईव ट्रिलियन इकनॉमी' बनने का भी रास्ता साफ होगा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व देश के देशभक्त आम जनमानस का सपना भी धरातल पर साकार होता नज़र आयेगा। "वैसे भौगोलिक रूप से देखा जाए तो उत्तर प्रदेश एक बहुत बड़े क्षेत्रीय विस्तार वाला राज्य है, जिसके चलते पूरे राज्य का सर्वांगीण विकास करना एक बहुत बड़ी चुनौती है। लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस चुनौती को स्वीकारते हुए उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास के लिए योजनाएं बना कर, उन्हें तेज़ी से धरातल पर अमलीजामा पहनाने का कार्य बखूबी किया है। धरातल पर जाकर के देखें तो उत्तर प्रदेश में सर्वांगीण विकास को तेज गति देने वाले आधारभूत ढांचे का निर्माण कार्य योगी राज में बहुत ही तेजी से जगह-जगह चल रहा है। प्रदेश के गांव, कस्बे व शहरों के निवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए योगी सरकार धरातल पर निरंतर कार्य कर रही है।"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश की ताक़त उसकी एकजुटता में है, जिसके चलते ही उत्तर प्रदेश के चारों हिस्से पूर्वांचल, बुंदेलखंड, अवध क्षेत्र व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गांव, कस्बों व शहरों में बड़े पैमाने पर विकास का एक पूरा सशक्त आधारभूत ढांचा योगी राज में तैयार हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अब योगी के प्रयासों से ही डबल इंजन की सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के मार्ग, सड़क मार्ग, हाईवे, एक्सप्रेस-वे, रेल, मेट्रो, एयरपोर्ट, रेपिड रेल, जल मार्ग, डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर, डिफेंस कॉरिडोर, औधोगिक क्षेत्र, राज्य में दूर दराज के गांव तक भी इंटरनेट, अत्याधुनिक कोल्डस्टोरेज की सुविधा, 'वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट' आदि के सपने को धरातल पर मूर्त रूप दिया है। वहीं योगी आदित्यनाथ ने देश व दुनिया में बसे करोड़ों सनातन धर्म के अनुयायियों के धार्मिक पर्यटन के उद्देश्य से राम मंदिर निर्माण, अयोध्या, काशी व मथुरा का विकास, प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में विश्व स्तर

योगी राज में सर्वांगीण विकास के पथ पर तेज़ी से अग्रसित होता उत्तर प्रदेश
The Odd Naari
लेखक: प्रिया शर्मा, टीम नेतनागरी
परिचय
उत्तर प्रदेश, जो भारतीय राजनीति का एक महत्त्वपूर्ण केंद्र है, अब विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्त्व में राज्य सरकार ने काफी तेजी से विकास की ओर कदम बढ़ाए हैं। यह लेख जांच करेगा कि कैसे योगी राज में उत्तर प्रदेश ने अपने सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त किया है। कम शब्दों में कहें तो, यह एक विकास यात्रा है जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चल रही है।
शिक्षा के क्षेत्र में सुधार
योगी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। नए स्कूलों और कॉलेजों का निर्माण किया गया है, जिससे उच्च शिक्षा का स्तर बढ़ा है। खासकर, गरीब और पिछड़े वर्ग के छात्रों के लिए स्कॉलरशिप और मुफ्त किताबों की व्यवस्था की गई है। प्रदेश की शिक्षा नीति में तकनीकी शिक्षा को भी बढ़ावा दिया गया है, जिससे युवा रोजगार के अवसरों की ओर अग्रसर हो सकें।
स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार
स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार भी इस विकास यात्रा का एक अहम हिस्सा है। योगी सरकार ने अस्पतालों में बुनियादी ढांचे का सुधार किया है और नई स्वास्थ्य योजनाएं शुरू की हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के लिए मोबाइल स्वास्थ्य इकाइयों की भी व्यवस्था की गई है। इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध हो रही है।
इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास
राज्य में कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं चल रही हैं। सड़क, पुल, और सड़कों का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है। यह न केवल परिवहन को सुगम बनाता है बल्कि व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा देता है। योगी सरकार ने एक्सप्रेसवे और जिलों के बीच बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्राथमिकता दी है।
कृषि में नवाचार
कृषि के क्षेत्र में भी कई नवीन योजनाएं लागू की गई हैं। किसान बीमा योजनाओं और सस्ती कृषि ऋण व्यवस्था के माध्यम से सरकार ने किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की है। इसके साथ ही, फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए नई तकनीकियों को अपनाने की सलाह दी जा रही है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो रही है।
निष्कर्ष
योगी आदित्यनाथ की सरकार ने उत्तर प्रदेश को विकास के नए आयाम दिए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, और कृषि जैसे क्षेत्रों में हुए सुधार ने प्रदेश के हर वर्ग को लाभान्वित किया है। आशा है कि आगे भी यह विकास यात्रा इसी गति से जारी रहेगी। इस तरह के सकारात्मक बदलाव उत्तर प्रदेश को न केवल आर्थिक दृष्टि से मजबूत बना रहे हैं, बल्कि सामाजिक समरसता को भी बढ़ावा दे रहे हैं।
अधिक अपडेट के लिए, विजिट करें theoddnaari.com.