कार के पिछले पहिये के नीचे आने से हुई छात्र अर्श की मौत-पुलिस
The post कार के पिछले पहिये के नीचे आने से हुई छात्र अर्श की मौत-पुलिस appeared first on Avikal Uttarakhand. देखें वीडियो,झगड़े के बाद तेजी से पीछे हटाई गई कार की चपेट में आया था अर्श दीपावली की रात कार सवार और स्कूटी सवार युवकों के बीच हुआ विवाद अविकल… The post कार के पिछले पहिये के नीचे आने से हुई छात्र अर्श की मौत-पुलिस appeared first on Avikal Uttarakhand.
The post कार के पिछले पहिये के नीचे आने से हुई छात्र अर्श की मौत-पुलिस appeared first on Avikal Uttarakhand.
देखें वीडियो,झगड़े के बाद तेजी से पीछे हटाई गई कार की चपेट में आया था अर्श
दीपावली की रात कार सवार और स्कूटी सवार युवकों के बीच हुआ विवाद
अविकल उत्तराखण्ड
देहरादून। दीपावली की रात युवकों के बीच हुए विवाद और उसके बाद मची भगदड़ के दौरान कार की चपेट में आने से 15 वर्षीय अर्श अंसारी की मौत हो गई। दून पुलिस ने मंगलवार की दोपहर जारी प्रेस नोट में मौत के कारण बताए। यही नहीं, इस बाबत धर्मपुर चौक का सीसीटीवी फुटेज भी जारी किया।
पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार, कार चालक ने विवाद के दौरान अचानक तेजी और लापरवाही से कार पीछे की। इसी दौरान कार से उतर रहा अर्श उसके पिछले पहिये की चपेट में आ गया।
कार का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।
देखें वीडियो
पुलिस के मुताबिक, घटना की शुरुआत दीपावली की देर रात रेसकोर्स स्थित सूरी चौक पर हुई। यहां कार सवार युवकों और स्कूटी सवार युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष अग्रवाल बेकरी के निकट धर्मपुर चौक पहुंचे, जहां एक बार फिर उनके बीच विवाद हुआ।
घटनाक्रम से जुड़े वीडियो में अर्श अपने साथियों के साथ कार में सवार दिखाई दे रहा है। वह कार से नीचे उतर रहा था। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
आरोप है कि कार चालक ने अचानक तेजी से कार पीछे की, जिसकी चपेट में अर्श आ गया। कार के पिछले पहिये के नीचे आने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी जान चली गई।
मामले में 9 नवंबर को अर्श के पिता नदीम अंसारी निवासी ई-43, केवल विहार, सहस्रधारा रोड ने डालनवाला कोतवाली में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 8 नवंबर को उनके बेटे के दोस्त श्रेयस ममगाईं निवासी नेहरू कॉलोनी ने उसे दीपावली मनाने के लिए अपने घर बुलाया था। रात में फोन करने पर बताया गया कि अर्श सुबह घर लौट आएगा। लेकिन अगली सुबह श्रेयस की मां ने फोन कर सूचना दी कि उनका बेटा मोर्चरी में मृत पड़ा है।

परिजनों की तहरीर पर डालनवाला पुलिस ने मुकदमा संख्या 189/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। कार चालक की भूमिका और विवाद के वास्तविक कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
Pls clik
देहरादून में छात्र समेत तीन हत्याओं से सनसनी,उठे सवाल
The post कार के पिछले पहिये के नीचे आने से हुई छात्र अर्श की मौत-पुलिस appeared first on Avikal Uttarakhand.
What's Your Reaction?