स्ट्रांग रूम में भिड़े विधायक-पूर्व विधायक, बेहड़ को थप्पड़ मारने के आरोप से मचा बवाल

किच्छा: ऊधम सिंह नगर के किच्छा में नगर निकाय चुनाव के दौरान सोमवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब मंडी समिति परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम के पास कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। […] The post स्ट्रांग रूम में भिड़े विधायक-पूर्व विधायक, बेहड़ को थप्पड़ मारने के आरोप से मचा बवाल appeared first on Uttarakhand Broadcast.

Sep 23, 2026 - 00:38
 99  1.9k
स्ट्रांग रूम में भिड़े विधायक-पूर्व विधायक, बेहड़ को थप्पड़ मारने के आरोप से मचा बवाल

किच्छा: ऊधम सिंह नगर के किच्छा में नगर निकाय चुनाव के दौरान सोमवार को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब मंडी समिति परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम के पास कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। विधायक बेहड़ ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक के साथ मौजूद एक युवक ने उन्हें धक्का देने के बाद थप्पड़ मारा।

मामला बढ़ने पर पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को हिरासत में लिया। इसके बाद धरने पर बैठे विधायक तिलकराज बेहड़ को भी पुलिस अपने साथ किच्छा कोतवाली ले गई। देर शाम दोनों को छोड़ दिया गया।

किच्छा और सिरौलीकलां नगर पालिका के लिए सोमवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ था। मतदान के शुरुआती घंटों में केंद्रों पर अच्छी भीड़ रही, जबकि दोपहर में मतदान की रफ्तार कुछ धीमी हुई। दोपहर बाद एक बार फिर मतदान केंद्रों पर गतिविधियां बढ़ीं।

मतदान के दौरान कुछ बूथों पर मतदाताओं को वोट डालने से रोकने के आरोपों को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह और पुलिस अधिकारियों के बीच भी नोकझोंक की स्थिति बनी। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभाल लिया।

शाम करीब चार बजे कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह के साथ मंडी समिति पहुंचे। यहां स्ट्रांग रूम में मतदान के बाद मतपेटियां रखे जाने की प्रक्रिया चल रही थी। विधायक ने वहां लगाए जा रहे पर्दों को लेकर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि पर्दे लगाए जाने से स्ट्रांग रूम की व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो सकते हैं।

इसी दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला भी समर्थकों के साथ मंडी समिति पहुंच गए। दोनों नेताओं के आमने-सामने आने के बाद बातचीत जल्द ही तीखी बहस में बदल गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

विधायक तिलकराज बेहड़ का आरोप है कि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के साथ मौजूद एक युवक ने पहले उन्हें धक्का दिया और फिर थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद मंडी समिति परिसर में हंगामा बढ़ गया और दोनों पक्षों के समर्थक धरने पर बैठ गए।

मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने पहले पूर्व विधायक राजेश शुक्ला को हिरासत में लेकर सिडकुल चौकी पहुंचाया। वहीं विधायक बेहड़ अपने समर्थकों के साथ मौके पर ही धरने पर बैठे रहे।

इसी दौरान विधायक बेहड़ के बेहोश होने की बात सामने आई। समर्थकों ने उन्हें संभाला। इसके बाद पुलिस ने विधायक को भी हिरासत में लेकर किच्छा कोतवाली पहुंचाया। देर शाम दोनों नेताओं को छोड़ दिया गया।

विधायक बेहड़ बोले- पुलिस को देंगे तहरीर

विधायक तिलकराज बेहड़ ने कहा कि वह स्ट्रांग रूम की व्यवस्था को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराने मंडी समिति पहुंचे थे। उनके अनुसार इसी दौरान पूर्व विधायक राजेश शुक्ला समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और उनके साथ कहासुनी शुरू हो गई। बेहड़ का आरोप है कि इसी दौरान उन्हें धक्का दिया गया और थप्पड़ मारा गया।

विधायक ने कहा कि वह पूरे मामले को लेकर पुलिस को तहरीर देंगे। फिलहाल घटना को लेकर दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों पर पुलिस की कार्रवाई और आगे की स्थिति पर नजर बनी हुई है।

 

 

The post स्ट्रांग रूम में भिड़े विधायक-पूर्व विधायक, बेहड़ को थप्पड़ मारने के आरोप से मचा बवाल appeared first on Uttarakhand Broadcast.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow