अंकिता भंडारी हत्याकांड को 4 साल पूरे; CBI जांच में देरी और VIP को लेकर सड़कों पर चौतरफा प्रदर्शन

DEHRADUN: अंकिता भंडारी हत्याकांड को 18 सितंबर को चार साल पूरे हो गए हैं। मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा मिल चुकी है, लेकिन कथित VIP एंगल और CBI जांच को लेकर सवाल अब भी उठ रहे हैं। इसी बीच अंकिता की चौथी पुण्यतिथि पर देहरादून में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एक बार […] The post अंकिता भंडारी हत्याकांड को 4 साल पूरे; CBI जांच में देरी और VIP को लेकर सड़कों पर चौतरफा प्रदर्शन appeared first on Devbhoomi Dialogue.

Sep 18, 2026 - 18:38
 127  3.4k
अंकिता भंडारी हत्याकांड को 4 साल पूरे; CBI जांच में देरी और VIP को लेकर सड़कों पर चौतरफा प्रदर्शन

DEHRADUN: अंकिता भंडारी हत्याकांड को 18 सितंबर को चार साल पूरे हो गए हैं। मामले में तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा मिल चुकी है, लेकिन कथित VIP एंगल और CBI जांच को लेकर सवाल अब भी उठ रहे हैं। इसी बीच अंकिता की चौथी पुण्यतिथि पर देहरादून में विभिन्न सामाजिक संगठनों ने एक बार फिर न्याय की मांग उठाई और सीबीआई कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस ने वनंतरा रिजॉर्ट के बाहर जोरदार प्रदर्शन करते हुए वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग की।

सीबीआई कार्यालय का घेराव

अंकिता भंडारी की चौथी बरसी पर पहाड़ स्वाभिमान सेना के आह्वान पर सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने देहरादून स्थित CBI कार्यालय का घेराव किया। संगठनों ने कथित VIP कोण की निष्पक्ष जांच, पहचान और भूमिका स्पष्ट करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस कथित VIP कोण को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं, उसकी पहचान, भूमिका और मामले से संभावित संबंध को लेकर जनता के सामने अभी तक स्पष्ट तथ्य नहीं हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि यदि जांच में किसी व्यक्ति की संलिप्तता का कोई प्रमाण मिलता है तो उसके प्रभाव, पद या राजनीतिक-सामाजिक पहुंच की परवाह किए बिना कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं यदि किसी व्यक्ति के विरुद्ध कोई प्रमाण नहीं मिलता, तो जांच एजेंसी को तथ्यों के आधार पर यह स्थिति भी स्पष्ट करनी चाहिए।

वनंतरा रिजॉर्ट में कांग्रेस का प्रदर्शन

उधर ऋषिकेश से सटे गंगा भोगपुर में वनंतरा रिजॉर्ट के बाहर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को चीला बैराज मार्ग स्थित वनंतरा रिसॉर्ट पहुंचे। यहां अंकिता भंडारी को फूल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और मामले में न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। वनंतरा रिसॉर्ट के बाहर पुलिस बल भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। प्रदर्शनकारियों को रोकने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। हालांकि बाद में पुलिस और कांग्रेस नेताओं के बीच बातचीत के बाद प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी प्रकरण में पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि उत्तराखंड की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा विषय है। कांग्रेस नेताओं ने सरकार से मामले में न्याय सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।

मानव श्रृंखला बनाकर श्रद्धांजलि

देहरादून के गांधी पार्क में सामाजिक संगठनों ने अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि भी दी। संगठनों ने मामले में न्याय की मांग उठाते हुए अपनी आवाज बुलंद की। इसके अलावा देहरादून के परेड ग्राउंड में भी अंकिता की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के बैनर तले गांधी पार्क में दिवंगत अंकित भंडारी को श्रद्धांजलि दी. साथ ही गांधी पार्क से घंटाघर तक मानव श्रृंखला बनाकर मामले में कथित VIP की पहचान सार्वजनिक करने और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की।

तीन दोषियों को मिल चुकी है उम्रकैद

अंकिता भंडारी पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र स्थित वनंतरा रिजॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करती थी। 18 सितंबर 2022 को वह लापता हो गई थी। छह दिन बाद 24 सितंबर को उसका शव चीला नहर से बरामद किया गया था। मामले में वनंतरा रिजॉर्ट के मालिक पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया गया था। कोटद्वार की अदालत ने 30 मई 2025 को तीनों को हत्या के मामले में दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। तीनों दोषियों ने निचली अदालत के फैसले को उत्तराखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है। 19 अगस्त 2026 को हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं।

कथित VIP एंगल को लेकर क्यों उठ रहे सवाल

अंकिता हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। अंकिता के परिवार और विभिन्न संगठनों ने इस पहलू की स्वतंत्र जांच की मांग की थी। हालांकि, उत्तराखंड पुलिस ने जनवरी 2026 में कहा था कि उसकी जांच में किसी VIP की संलिप्तता सामने नहीं आई।

इसके बावजूद मामले को लेकर उठ रही मांगों के बीच राज्य सरकार ने 9 जनवरी 2026 को CBI जांच की संस्तुति की थी। इसके बाद फरवरी में CBI ने नया मामला दर्ज कर जांच शुरू की। विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठन CBI जांच में अब तक हुई प्रगति को सार्वजनिक करने की मांग करते रहे हैं। CBI की ओर से जांच के अंतिम निष्कर्षों को लेकर अभी कोई सार्वजनिक रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

The post अंकिता भंडारी हत्याकांड को 4 साल पूरे; CBI जांच में देरी और VIP को लेकर सड़कों पर चौतरफा प्रदर्शन appeared first on Devbhoomi Dialogue.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow