श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का किया समाधान

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्रों के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक नियंत्रण, पोषण और योग से जुड़े महत्वपूर्ण […] The post श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का किया समाधान appeared first on Uttarakhand Broadcast.

Sep 18, 2026 - 09:38
 147  3.1k
श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का किया समाधान

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू) के आईक्यूएसी सेल के सहयोग से छात्रों के स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली को लेकर एक दिवसीय काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक नियंत्रण, पोषण और योग से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
गुरुवार को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. सोनिया गंभीर, डायरेक्टर, आईक्यूएसी, डॉ. मोहन ध्यानी, वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डॉ. निशांत सिन्हा, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट, श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, डॉ. कंचन जोशी, डीन, योगा एंड नेचुरोपैथी, डॉ. मालविका कांडपाल, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर तथा डायटीशियन प्रीति ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन ध्यानी ने कॉलेज जीवन में छात्रों को होने वाले मानसिक तनाव, परीक्षा के दबाव और तनाव प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तनाव को समय रहते पहचानना और उसका उचित प्रबंधन करना आवश्यक है। उन्होंने छात्रों को भावनात्मक परेशानियों को दबाने के बजाय परिवार, शिक्षकों या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों से संवाद करने के लिए प्रेरित किया।
मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. निशांत सिन्हा ने छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि युवावस्था में अपनाई गई अच्छी स्वास्थ्य आदतें भविष्य के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालती हैं। तंबाकू और अन्य हानिकारक पदार्थों से दूरी, संतुलित आहार और नियमित शारीरिक गतिविधि स्वास्थ्य संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को स्वास्थ्य संबंधी किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करने तथा आवश्यकता पड़ने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी।
डीन, योगा एंड नेचुरोपैथी डॉ. कंचन जोशी ने मन, शरीर और भावनाओं में संतुलन बनाए रखने के लिए योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि योग, प्राणायाम और ध्यान छात्रों की एकाग्रता, आत्मअनुशासन और मानसिक शांति को बढ़ावा देने में सहायक हो सकते हैं। उन्होंने छात्रों को नियमित योगाभ्यास के साथ स्वस्थ दिनचर्या अपनाने का संदेश दिया।
डायटीशियन प्रीति ने छात्रों को स्वस्थ एवं संतुलित खानपान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पौष्टिक आहार शारीरिक विकास, मानसिक एकाग्रता और दैनिक ऊर्जा के लिए आवश्यक है। छात्रों को नियमित समय पर भोजन करने, पर्याप्त पानी पीने तथा फल, सब्जियों और अन्य पोषक खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल करने की सलाह दी। उन्होंने अनियमित खानपान और अत्यधिक जंक फूड के सेवन को कम कर स्वस्थ भोजन विकल्प अपनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों से संवाद करते हुए स्वास्थ्य संबंधी उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने प्रतिभाग किया। मंच संचालन मिस सिमरन अग्रवाल ने किया, जबकि कार्यक्रम का समन्वय मिस आयुषी आहलूवालिया ने किया।

The post श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का किया समाधान appeared first on Uttarakhand Broadcast.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow