कांग्रेस नेत्री पर संपत्ति हड़पने और मारपीट का आरोप

The post कांग्रेस नेत्री पर संपत्ति हड़पने और मारपीट का आरोप appeared first on Avikal Uttarakhand. दिव्यांग ने एसएसपी को दी शिकायत,जांच के आदेश चेक बाउंस होने का दावा- एसएसपी ने जांच का दिया भरोसा देखें वीडियो पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का भी आया नाम… The post कांग्रेस नेत्री पर संपत्ति हड़पने और मारपीट का आरोप appeared first on Avikal Uttarakhand.

Nov 1, 2026 - 09:38
 122  1.8k
कांग्रेस नेत्री पर संपत्ति हड़पने और मारपीट का आरोप

The post कांग्रेस नेत्री पर संपत्ति हड़पने और मारपीट का आरोप appeared first on Avikal Uttarakhand.

दिव्यांग ने एसएसपी को दी शिकायत,जांच के आदेश

चेक बाउंस होने का दावा- एसएसपी ने जांच का दिया भरोसा

देखें वीडियो

पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत का भी आया नाम

56 लाख में बेची संपत्ति के बदले मिले केवल 12.80 लाख रुपये

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। कांग्रेस नेत्री पर दिव्यांग हरि ओम सहगल ने अपनी संपत्ति हड़पने, मारपीट और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस बाबत एसएसपी को शिकायत दी गयी है। एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच के आदेश दिए हैं।

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक हरिओम ने जसवीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद रावत का नाम लेते हुए दावा किया कि वह स्वयं को पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत की पत्नी बताती हैं।

सहगल के मुताबिक, यह मामला वर्ष 2021 का है। उन्होंने अपनी संपत्ति 56 लाख रुपये में बेची थी, लेकिन इसके एवज में उन्हें अब तक केवल 12.80 लाख रुपये ही मिले हैं। उनका कहना है कि 2.80 लाख और 10 लाख रुपये के दो भुगतान ही प्राप्त हुए, जबकि शेष रकम के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए।

देखें क्या कहा दिव्यांग हरिओम ने

https://x.com/ani/status/2116493712381608435?a=6KFniGVo7K684yD998E&s=48

उन्होंने दावा किया कि संपत्ति का वास्तविक बाजार मूल्य दो करोड़ रुपये से अधिक था, जबकि सरकारी मूल्यांकन में भी इसकी कीमत 1.25 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। इसके बावजूद उन्हें पूरी रकम का भुगतान नहीं किया गया। सहगल ने शारीरिक उत्पीड़न और मारपीट किए जाने का आरोप भी लगाया है।

उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की गई है। एसएसपी ने प्रकरण की जांच कराने और एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई का प्रयास करने का आश्वासन दिया है।

फिलहाल ये शिकायतकर्ता के आरोप हैं। मामले में पुलिस जांच और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है।

पीड़ित हरिओम

हरक-सीएम आरोप-प्रत्यारोप जारी

गौरतलब है कि इन दिनों पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर हमला बोला हुआ है। हरक ने कहा कि उन्होंने मुंह खोल दिया तो भारी हंगामा हो जाएगा। इससे पूर्व, सीएम धामी ने जैनी प्रकरण को लेकर हरक सिंह को निशाने पर लिया था।
इस चेक बाउंस मामले में सोनिया आनन्द का लिखित जवाब मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा। फिलहाल, सम्पत्ति हड़पने व चेक बाउंस के मामले में दिव्यांग हरिओम के कांग्रेस नेत्री व हरक पर लगाये आरोप ने सियासत को गर्मा दिया है।

देहरादून के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल का बयान

“देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंडोली निवासी हरि ओम ने शिकायत दर्ज कराई है कि जसवीर कौर आनंद उर्फ सोनिया आनंद ने उनसे एक मकान खरीदा था, लेकिन निर्धारित रकम का भुगतान नहीं किया। भुगतान के लिए दिए गए चेक बाउंस हो गए और बकाया धनराशि का भुगतान भी नहीं किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी को पूरे प्रकरण की गहन जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सभी आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हरि ओम दिव्यांग हैं और उनके दोनों हाथ नहीं हैं। इसके बावजूद वह पिछले कई दिनों से न्याय के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। यदि उनके आरोप सही साबित होते हैं तो उत्तराखंड पुलिस, विशेष रूप से देहरादून पुलिस, उन्हें पूरा सहयोग प्रदान करेगी।

एसएसपी का कथन

https://x.com/ani/status/2116474627157635581?a=FhfAvuOoAz4zACQvnOc&s=48

किसी व्यक्ति की राजनीतिक संबद्धता या पृष्ठभूमि चाहे जो भी हो, कानून की नजर में सभी समान हैं। शिकायतकर्ता की परिस्थितियों को देखते हुए मामले की सच्चाई जल्द से जल्द सामने आनी चाहिए और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।”

The post कांग्रेस नेत्री पर संपत्ति हड़पने और मारपीट का आरोप appeared first on Avikal Uttarakhand.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow