SGRRU खेलोत्सव में खिलाड़ियों की टक्कर, शतरंज से बैडमिंटन तक मैदान में दिखा दमखम

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) में आयोजित खेलोत्सव-2026 के तहत शुक्रवार को शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न वर्गों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। पूरे दिन विश्वविद्यालय परिसर खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों के […] The post SGRRU खेलोत्सव में खिलाड़ियों की टक्कर, शतरंज से बैडमिंटन तक मैदान में दिखा दमखम appeared first on Uttarakhand Broadcast.

Oct 30, 2026 - 18:38
 105  3k
SGRRU खेलोत्सव में खिलाड़ियों की टक्कर, शतरंज से बैडमिंटन तक मैदान में दिखा दमखम

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) में आयोजित खेलोत्सव-2026 के तहत शुक्रवार को शतरंज, टेबल टेनिस और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के रोमांचक मुकाबले खेले गए। विभिन्न वर्गों में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। पूरे दिन विश्वविद्यालय परिसर खेल गतिविधियों और खिलाड़ियों के उत्साह से गुलजार रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ खेलोत्सव-2026 के अध्यक्ष डॉ. पुनीत ओहरी एवं सचिव एसपी जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले।

शतरंज में संजना और आयुष पटेल ने दर्ज की जीत

शतरंज प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स स्टडीज की संजना ने स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज की अस्मिता को पराजित किया। वहीं, बालक वर्ग में स्कूल ऑफ पैरामेडिकल के आयुष पटेल ने स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज के सचिन को हराकर जीत हासिल की।

टेबल टेनिस में प्रियंशी आर्य और सिद्धार्थ का शानदार प्रदर्शन

टेबल टेनिस प्रतियोगिता के बालिका एकल वर्ग में एमबीबीएस की प्रियंशी आर्य ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की अंशिका तिवारी को शिकस्त दी। बालिका युगल वर्ग में नर्सिंग की तेंजिन नाइदोन और तंजिंग बागमो की जोड़ी विजेता रही।

वहीं, बालक एकल वर्ग में स्कूल ऑफ एलाइड एंड हेल्थ साइंसेज के सिद्धार्थ ने स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अस्मित को हराकर जीत दर्ज की। बालक युगल वर्ग में जगजीत और भौमिक की जोड़ी ने प्रियांश नेगी और सचिन को पराजित किया।

बैडमिंटन में अभिषेक गौड़ और वैष्णवी ने मारी बाजी

बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालक एकल वर्ग में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अभिषेक गौड़ ने स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज के अंशुल को हराया। बालक युगल वर्ग में स्कूल ऑफ फार्मेसी के आदित्य और तनिष्क की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

बालिका एकल वर्ग में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट की वैष्णवी ने स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंसेज की नायशा को पराजित किया। वहीं, बालिका युगल वर्ग में स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर की अनीशा और अनुपमा की जोड़ी ने नर्सिंग की तेंजिन और ऋतुजा को हराकर जीत अपने नाम की।

इस अवसर पर डॉ. मनीष, क्रिकेट कोऑर्डिनेटर, डॉ. ऋषा सक्सेना, कैरम कोऑर्डिनेटर, डॉ. कमल, वॉलीबॉल कोऑर्डिनेटर, डॉ. सुरेन्द्र, बैडमिंटन कोऑर्डिनेटर, हरीश शर्मा, टीटी कोऑर्डिनेटर, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. वैभव शर्मा, डॉ. मनीष देव सिंह सहित विश्वविद्यालय के अनेक फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

 

The post SGRRU खेलोत्सव में खिलाड़ियों की टक्कर, शतरंज से बैडमिंटन तक मैदान में दिखा दमखम appeared first on Uttarakhand Broadcast.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow