President Draupadi Murmu ने नगालैंड के लोगों को दी राज्य स्थापना दिवस की बधाई, सतत विकास की सराहना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नगालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और सतत विकास में उल्लेखनीय प्रगति के लिए राज्य की सराहना की। नगालैंड की स्थापना एक दिसंबर 1963 को हुई थी। मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नगालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई! समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नगालैंड सतत विकास में सराहनीय प्रगति कर रहा है।’’ राष्ट्रपति ने कहा कि इसकी जनजातीय विविधता और अनोखी विरासत गौरवान्वित करने वाली है। साथ ही उन्होंने ‘‘नगालैंड के लोगों के उज्ज्वल, समृद्ध और शांतिपूर्ण भविष्य’’ की कामना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को नगालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई दी और सतत विकास में उल्लेखनीय प्रगति के लिए राज्य की सराहना की। नगालैंड की स्थापना एक दिसंबर 1963 को हुई थी। मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नगालैंड के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई! समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर नगालैंड सतत विकास में सराहनीय प्रगति कर रहा है।’’

राष्ट्रपति ने कहा कि इसकी जनजातीय विविधता और अनोखी विरासत गौरवान्वित करने वाली है। साथ ही उन्होंने ‘‘नगालैंड के लोगों के उज्ज्वल, समृद्ध और शांतिपूर्ण भविष्य’’ की कामना की।