रजत जयंती समारोह-  सांसद बलूनी की गैरमौजूदगी से नयी कहानी शुरू !

The post रजत जयंती समारोह-  सांसद बलूनी की गैरमौजूदगी से नयी कहानी शुरू ! appeared first on Avikal Uttarakhand. दून में पीएम मोदी की मौजूदगी में बलूनी के नहीं दिखने से उठे सवाल कांग्रेस ने कहा, भाजपा की गुटीय जंग का नतीजा पढ़ें, सांसद अनिल बलूनी का संदेश अविकल… The post रजत जयंती समारोह-  सांसद बलूनी की गैरमौजूदगी से नयी कहानी शुरू ! appeared first on Avikal Uttarakhand.

रजत जयंती समारोह-  सांसद बलूनी की गैरमौजूदगी से नयी कहानी शुरू !

The post रजत जयंती समारोह-  सांसद बलूनी की गैरमौजूदगी से नयी कहानी शुरू ! appeared first on Avikal Uttarakhand.

दून में पीएम मोदी की मौजूदगी में बलूनी के नहीं दिखने से उठे सवाल

कांग्रेस ने कहा, भाजपा की गुटीय जंग का नतीजा

पढ़ें, सांसद अनिल बलूनी का संदेश

अविकल थपलियाल

देहरादून। हाल ही में पौड़ी में धूमधाम से इगास मनाने वाले भाजपा सांसद अनिल बलूनी राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी के कार्यक्रम में नजर नहीं आए।
बलूनी की गैरमौजूदगी सत्ता के  गलियारों में चर्चा का विषय बमी हुई है। कांग्रेस ने पौड़ी सांसद बलूनी के एफआरआई के समारोह से गैरमौजूदगी पर सवाल उठाते हुए इस अंदरूनी जंग करार दिया।

हालांकि, बलूनी के व्हाट्सएप्प न्यूज ग्रुप में रविवार को राज्य स्थापना दिवस पर बधाई संदेश अवश्य वायरल हुआ। हालांकि, उनके नौ नवंबर को बिहार चुनाव में होने की भी संभावना जताई जा रही है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि सांसद बलूनी नौ नवंबर से पहले दिल्ली लौट चुके थे। सांसद की ओर से यह भी कोई सन्देश नहीं आया कि वे नौ नवंबर को बिहार में थे। इससे संशय और बढ़ गया।

गौरतलब है कि रविवार को देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,राज्यपाल गुरमीत सिंह
मुख्यमंत्री धामी, केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा, प्रदेश के मंत्री, व संगठन के नेता मौजूद रहे।
कार्यक्रम सम्पन्न हुए दो दिन बीत गए लेकिन पौड़ी गढ़वाल के सांसद अनिल बलूनी कार्यक्रम से पूरी तरह नदारद रहे।

कांग्रेस ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पौड़ी सांसद का समारोह में न दिखना कई सवाल खड़े करता है।

उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर नहीं है जब प्रदेश सरकार से जुड़े कार्यक्रमों से अनिल बलूनी गायब रहे। इससे पूर्व, ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट, 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन, प्रदेश सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित वृहद कार्यक्रमों से भी अनिल बलूनी ने दूरी बनाए रखी।

धस्माना ने कहा कि भाजपा सांसद व राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी दिल्ली से ही  पहाड़ की राजनीति करते हैं। धस्माना ने कहा उन्होंने आपदा के समय भी बलूनी की गैरमौजूदगी को मुद्दा बनाया था। और कहा था कि सुख दुख के समय जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच रहना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा की अंदरूनी जंग चरम पर पहुंच गई है। इससे प्रदेश का नुकसान हो रहा है।

हालांकि, पूर्व में कैंसर का सामना कर चुके अनिल बलूनी की तबियत को लेकर भी कयास लगाए जाते रहे हैं। लेकिन,इस बीच उनकी इगास कार्यक्रम में सक्रियता देखी गयी। वैसे, बलूनी के फेसबुक पेज पर पीएम मोदी  के दून से जुड़े वीडियो अपलोड किए गए हैं।

इस मुद्दे पर “अविकल उत्तराखण्ड” की सांसद बलूनी से वार्ता की कोशिश सफल नहीं हो पाई। उनका पक्ष मिलने पर प्रकाशित किया जाएगा।

बहरहाल, राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी की मौजूदगी के बावजूद सांसद बलूनी के नहीं दिखने पर भाजपा जे अंदर भी सुगबुगाहट तेज हो गयी है। इसे भाजपा की अंदरूनी कलह से जोड़कर देखा जा रहा है। दबी जुबान से कई कारण गिनाए जा रहे हैं।
हालांकि, पार्टी के एक हिस्से का यह भी कहना है कि तमाम मतभेदों के बावजूद सांसद बलूनी को समारोह में अपनी मौजूदगी दर्ज करानी चाहिए थी। ऐसे मौके एक बार ही आते हैं बार-बार नहीं। इस नए ‘ गैरहाजिरी एपिसोड’ से भाजपा के अंदर की कहानियां भी सामने आने लगी है।

नौ नवंबर को सांसद बलूनी का संदेश

विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखंड हमारा संकल्प : अनिल बलूनी

संस्कृति, परंपरा और प्रकृति में बस्ती है उत्तराखंड की आत्मा: सांसद अनिल बलूनी*ल

गढ़वाल लोकसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी जी ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की।

उन्होंने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के गौरवशाली इतिहास, संघर्षशील जनआंदोलन और हमारे आंदोलनकारियों के अदम्य साहस को नमन करने का दिन है। उन असंख्य वीरों, माताओं-बहनों और युवाओं के बलिदान के कारण ही आज हम देवभूमि उत्तराखंड के स्वतंत्र अस्तित्व का उत्सव मना रहे हैं।

श्री बलूनी जी ने कहा कि उत्तराखंड की आत्मा उसकी संस्कृति, परंपरा और प्रकृति में बसती है। यह भूमि जहाँ एक ओर हिमालय की पवित्रता और गंगा-यमुना की निर्मलता का प्रतीक है, वहीं दूसरी ओर देश की सीमाओं की प्रहरी के रूप में भी कार्य करती है।

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज उत्तराखंड विकास की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है। चारधाम ऑलवेदर रोड, रेल संपर्क, सीमांत क्षेत्रों का पुनर्निर्माण, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में हो रहा अभूतपूर्व परिवर्तन प्रदेश के उज्जवल भविष्य का परिचायक है।

श्री बलूनी जी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है एक ऐसा विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध उत्तराखंड बनाना जो अपनी संस्कृति पर गर्व करे, युवाओं को अवसर दे, सीमांत क्षेत्रों को सशक्त बनाए और हर परिवार तक विकास की रोशनी पहुँचाए।

अंत में उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि राज्य आंदोलन की भावना को जीवित रखते हुए हम सब मिलकर उस उत्तराखंड का निर्माण करें, जिसका सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था, जहाँ संघर्ष की भावना, संस्कृति का गौरव और विकास का संकल्प साथ-साथ चले।

Pls clik- रजत जयंती उत्सव

केंद्र सरकार हमेशा उत्तराखण्ड के साथ खड़ी है-मोदी

पीएम व सीएम ने यूसीसी..डेमोग्राफी व धर्मनान्तरण पर किया फोकस

जन संवाद- बोले प्रधानमंत्री मोदी , “आप ही राज्य की असली शक्ति हैं”

प्रदेश की जनता को निराशा कर गए प्रधानमंत्री-कांग्रेस

The post रजत जयंती समारोह-  सांसद बलूनी की गैरमौजूदगी से नयी कहानी शुरू ! appeared first on Avikal Uttarakhand.