पिथौरागढ़ में बड़ी ऐतिहासिक खोज! भूनिगांव की चट्टानों पर मिले प्राचीन शैलचित्र

पिथौरागढ़ | सुशील खत्री पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से महज छह किलोमीटर दूर भूनिगांव (मढ़ सिलोली) में प्रागैतिहासिक काल के शैलचित्र मिलने का दावा किया गया है। एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही मनीष कसनियाल द्वारा की गई इस खोज को जिले के इतिहास और प्राचीन मानव सभ्यता के अध्ययन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे […] The post पिथौरागढ़ में बड़ी ऐतिहासिक खोज! भूनिगांव की चट्टानों पर मिले प्राचीन शैलचित्र appeared first on Uttarakhand Broadcast.

Nov 21, 2026 - 00:38
 146  26.1k
पिथौरागढ़ में बड़ी ऐतिहासिक खोज! भूनिगांव की चट्टानों पर मिले प्राचीन शैलचित्र
पिथौरागढ़ | सुशील खत्री

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय से महज छह किलोमीटर दूर भूनिगांव (मढ़ सिलोली) में प्रागैतिहासिक काल के शैलचित्र मिलने का दावा किया गया है। एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही मनीष कसनियाल द्वारा की गई इस खोज को जिले के इतिहास और प्राचीन मानव सभ्यता के अध्ययन की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे पिथौरागढ़ मुख्यालय के आसपास हुई एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक खोज के रूप में देखा जा रहा है।

लखुडियार और बेरीनाग के शैलचित्रों से मिलती है समानता

मनीष कसनियाल के अनुसार, भूनिगांव में मिले शैलचित्रों की आकृतियां अल्मोड़ा के लखुडियार और बेरीनाग में प्राप्त प्राचीन मानव चित्रकारी से मिलती-जुलती प्रतीत होती हैं। शैलचित्र में अर्धचंद्र, त्रिशूल, मानव जैसी धुंधली आकृतियां, सीधी-तिरछी और लहरदार रेखाओं के साथ वृत्ताकार एवं खगोलीय प्रतीत होने वाले चिह्न दिखाई देते हैं।

उन्होंने बताया कि शैलचित्र स्थल के करीब 100 मीटर के दायरे में दो कपमार्क्स (चट्टानों पर बने छोटे गड्ढेनुमा निशान) भी मिले हैं। ये निशान भी इस स्थल के पुरातात्विक महत्व की जांच के लिहाज से अहम हो सकते हैं।

स्थानीय महिला की जानकारी से सामने आया स्थल

इस ऐतिहासिक स्थल के बारे में भूनिगांव निवासी बसंती देवी ने मनीष कसनियाल को जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक निरीक्षण किया। इस दौरान राजू पुनेड़ा भी मौजूद रहे।

महाविद्यालयों के प्राचार्यों ने किया स्थलीय सर्वेक्षण

खोज की जानकारी मिलने के बाद डॉ. प्रेमलता पंत, प्राचार्य नारायण नगर महाविद्यालय और डॉ. गिरीश पंत, प्राचार्य मुवानी महाविद्यालय ने मनीष कसनियाल के साथ स्थल का निरीक्षण और सर्वेक्षण किया। उन्होंने प्रारंभिक तौर पर इसे प्रागैतिहासिक काल से जुड़ा होने की संभावना जताई।

इस खोज की सराहना करते हुए उन्होंने इसे पिथौरागढ़ जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया और मनीष कसनियाल को इस प्रयास के लिए बधाई दी।

पुरातत्वविदों से वैज्ञानिक पुष्टि की अपील

मनीष कसनियाल ने इतिहासकारों, पुरातत्वविदों और भूविज्ञान संस्थानों से इस स्थल का विस्तृत अध्ययन करने की अपील की है। उनका कहना है कि विशेषज्ञों की जांच और वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर ही शैलचित्रों की वास्तविक प्राचीनता और ऐतिहासिक महत्व की पुष्टि हो सकेगी।

यदि विशेषज्ञ जांच में इन शैलचित्रों के प्रागैतिहासिक होने की पुष्टि होती है, तो यह खोज पिथौरागढ़ के प्राचीन इतिहास और मानव सभ्यता के अध्ययन को नई दिशा दे सकती है।

 

 

The post पिथौरागढ़ में बड़ी ऐतिहासिक खोज! भूनिगांव की चट्टानों पर मिले प्राचीन शैलचित्र appeared first on Uttarakhand Broadcast.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow