उत्तराखंड के ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, देखें लिस्ट

Uttarakhand News : मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड पर रायसी स्टेशन के पास यूपी लूप लाइन की कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इस कार्य के चलते 26 से 29 सितंबर के बीच अलग-अलग चरणों में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसका असर इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा। उत्तराखंड के ट्रेन यात्रियों […]

Sep 21, 2026 - 18:38
 124  5.3k
उत्तराखंड के ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, देखें लिस्ट

Uttarakhand News : मुरादाबाद-सहारनपुर रेलखंड पर रायसी स्टेशन के पास यूपी लूप लाइन की कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इस कार्य के चलते 26 से 29 सितंबर के बीच अलग-अलग चरणों में ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसका असर इस रेलखंड से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन पर पड़ेगा।

उत्तराखंड के ट्रेन यात्रियों के लिए जरूरी खबर

मुरादाबाद मंडल के रायसी स्टेशन स्थित आरएसआई स्टेशन पर एसआरई-एमबी सेक्शन में लूप लाइन से जुड़े कार्य के लिए रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ निर्धारित समय से देरी से चलेंगी, जबकि कई ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से संचालित किया जाएगा। एक ट्रेन को रास्ते में कुछ समय के लिए नियंत्रित भी किया जाएगा।

कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट

इस बदलाव का असर उत्तराखंड आने-जाने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। हरिद्वार, ऋषिकेश, रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद समेत कई स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

चार ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, चार ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों में रद्द रहेगा। 54463 चन्दौसी-ऋषिकेश : 26 से 29 सितंबर तक रद्द, 54464 ऋषिकेश-चन्दौसी : 25 से 28 सितंबर तक रद्द, 14229 प्रयागराज-योगनगरी ऋषिकेश : 27 सितंबर को रद्द रहेगी जबकि 14230 योगनगरी ऋषिकेश-प्रयागराज : 28 सितंबर को रद्द रहेगी। इसके साथ ही रेलवे ने ट्रेन संख्या 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस के संचालन में भी बदलाव किया है। 28 सितंबर को इस ट्रेन को मार्ग में करीब 30 मिनट तक नियंत्रित किया जाएगा।

Uttarakhand News

ये ट्रेनें चलेंगी देरी से

लूप लाइन के काम के कारण सात ट्रेनों को निर्धारित समय से विलंब से चलाया जाएगा।

  • 54464 ऋषिकेश-चन्दौसी: 29 सितंबर को रुड़की से 120 मिनट की देरी से।
  • 15211 दरभंगा-अमृतसर: 25 और 26 सितंबर को दरभंगा से 120 मिनट की देरी से।
  • 22546 देहरादून-लखनऊ: 29 सितंबर को देहरादून से 60 मिनट की देरी से।
  • 14114 देहरादून-सूबेदारगंज: 29 सितंबर को देहरादून से 60 मिनट की देरी से।
  • 13037 हावड़ा-देहरादून: 28 सितंबर को हावड़ा से 120 मिनट की देरी से।
  • 14603 नरपतगंज-अमृतसर: 25 सितंबर को नरपतगंज से 120 मिनट की देरी से।
  • 22317 सियालदह-जम्मूतवी: 28 सितंबर को सियालदह से 120 मिनट की देरी से।

पांच ट्रेनों के बदले जाएंगे रूट

कुछ ट्रेनों को उनके नियमित मार्ग के बजाय वैकल्पिक रूट से चलाया जाएगा। इसके चलते कुछ ट्रेनों के निर्धारित स्टॉपेज भी प्रभावित होंगे। 22355 पटना-चंडीगढ़ ट्रेन 27 सितंबर को एमबी-एनबीडी-एसआरई रूट के बजाय एमबी-एचपीयू-एमटीसी-एसआरई मार्ग से संचालित होगी। इस दौरान ट्रेन का रुड़की में ठहराव नहीं होगा। 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट 29 सितंबर को एसआरई-एलआरजे-एमबी के बजाय एसआरई-एमटीसी-एचपीयू-एमबी रूट से चलेगी। ट्रेन लक्सर, नजीबाबाद और स्योहारा में नहीं रुकेगी।

12318 अमृतसर-कोलकाता भी 29 सितंबर को परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी। यह ट्रेन एसआरई-एलआरजे-एमबी के बजाय एसआरई-एमटीसी-एचपीयू-एमबी रूट से चलेगी और नजीबाबाद स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। वहीं 13037 हावड़ा-देहरादून 26 और 27 सितंबर को एमबी-एनबीडी-एचडब्ल्यू रूट के बजाय एमबी-एचपीयू-एमटीसी-आरके-एचडब्ल्यू मार्ग से चलेगी। 13035 हावड़ा-देहरादून ट्रेन भी 25 सितंबर को अपने सामान्य एमबी-एनबीडी-एचडब्ल्यू मार्ग के बजाय एमबी-एचपीयू-एमटीसी-आरके-एचडब्ल्यू रूट से संचालित की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow