बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार

हरिद्वार। अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार को उन्हें सहारनपुर स्थित उनके घर से हिरासत में लेकर हरिद्वार लाया गया। अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर की […] The post बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार appeared first on Uttarakhand Broadcast.

Oct 26, 2026 - 00:38
 116  2.6k
बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार

हरिद्वार। अभिनेत्री उर्मिला सनावर को हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, रविवार को उन्हें सहारनपुर स्थित उनके घर से हिरासत में लेकर हरिद्वार लाया गया। अब उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी ने शनिवार को रानीपुर कोतवाली में उर्मिला सनावर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि उर्मिला सनावर रविदास पीठ अपने नाम कराने की मांग कर रही थीं। आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने कथित तौर पर पांच करोड़ रुपये की मांग की।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि रकम नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके साथ ही फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने की बात भी शिकायत में कही गई है।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभिनेत्री को सहारनपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें हरिद्वार लाया गया है।

रानीपुर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी के अनुसार, उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

फिलहाल, मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है। शिकायत में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है।

 

 

The post बड़ी खबर : अभिनेत्री उर्मिला सनावर गिरफ्तार appeared first on Uttarakhand Broadcast.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow