देहरादून में प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा! 1776 दुकानों की जांच, 550 के चालान और 1.96 लाख जुर्माना

देहरादून। पर्यावरण संरक्षण और देहरादून को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अपना प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई […] The post देहरादून में प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा! 1776 दुकानों की जांच, 550 के चालान और 1.96 लाख जुर्माना appeared first on Uttarakhand Broadcast.

Sep 14, 2026 - 00:38
 100  3.3k
देहरादून में प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा! 1776 दुकानों की जांच, 550 के चालान और 1.96 लाख जुर्माना

देहरादून। पर्यावरण संरक्षण और देहरादून को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अपना प्रवर्तन अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर नगर निगम क्षेत्र के सभी 100 वार्डों में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन की ओर से अभियान को प्रभावी बनाने के लिए 50 सेक्टर अधिकारियों की तैनाती की गई है। अधिकारियों की टीम शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर रही है।

अब तक अभियान के तहत 1776 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा चुका है। इनमें से 762 प्रतिष्ठानों में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण अथवा वितरण पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 550 प्रतिष्ठानों के चालान किए गए हैं और उनसे 1.96 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

प्रशासन की कार्रवाई केवल चालान और जुर्माने तक सीमित नहीं है। अभियान के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री को भी जब्त किया जा रहा है। अब तक 532 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर नष्ट किया जा चुका है।

जिला प्रशासन के मुताबिक अभियान का उद्देश्य केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाना और आमजन एवं व्यापारियों में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

प्रशासन ने नागरिकों और व्यापारियों से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग, भंडारण एवं बिक्री नहीं करने की अपील की है। इसके साथ ही प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने का आग्रह किया गया है।

प्रशासन का कहना है कि स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त देहरादून का लक्ष्य केवल सरकारी स्तर पर किए जा रहे प्रयासों से हासिल नहीं किया जा सकता। इसके लिए शहर के प्रत्येक नागरिक और व्यापारी की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ही देहरादून को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण अनुकूल शहर बनाया जा सकता है।

 

 

The post देहरादून में प्लास्टिक पर प्रशासन का डंडा! 1776 दुकानों की जांच, 550 के चालान और 1.96 लाख जुर्माना appeared first on Uttarakhand Broadcast.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow