हादसों का अमंगल: कहीं बस गिरी, कहीं बोलेरो, अलग अलग सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत, 40 घायल

Rishikesh/Rudraprayag: मंगलवार का दिन उत्तराखंड के लिए बहुत अशुभ साबित हुआ जहां अलग अलग सड़क हादसों में 14 लोगों ने जान गंवाई जबकि 42 लोग घायल हुए। बद्रीनाथ हाइवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। श्रीनगर की ओर आ रही मिनी बस गुल्लर पुल से नीचे गिर गई जिससे 9 लोगों की मौत हो […] The post हादसों का अमंगल: कहीं बस गिरी, कहीं बोलेरो, अलग अलग सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत, 40 घायल appeared first on Devbhoomi Dialogue.

Nov 18, 2026 - 00:38
 121  7.3k
हादसों का अमंगल: कहीं बस गिरी, कहीं बोलेरो, अलग अलग सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत, 40 घायल

Rishikesh/Rudraprayag: मंगलवार का दिन उत्तराखंड के लिए बहुत अशुभ साबित हुआ जहां अलग अलग सड़क हादसों में 14 लोगों ने जान गंवाई जबकि 42 लोग घायल हुए।
बद्रीनाथ हाइवे पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। श्रीनगर की ओर आ रही मिनी बस गुल्लर पुल से नीचे गिर गई जिससे 9 लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक हरिद्वार से जोशीमठ जा रही विश्वनाथ सेवा की बस गूलर पुल का रेलिंग तोड़ते हुए गदेरे में जा गिरी। हादसे में 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और बचाव दलों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दो घायलों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना। और मृतकों के परिजनों को 2- 2 लाख के मुआवजे की घोषणा की है। हादसे में 25 अन्य लोग घायल हुए हैं।

दूसरा हादसा रुद्रप्रयाग जिले की अगस्त्यमुनि ब्लॉक की क्यूंजा घाटी में हुआ। यहां बांसवाड़ा-मोहनखाल मोटर मार्ग पर कंडारा के समीप पोखरी में शादी समारोह से लौट रहा बोलेरो वाहन सोमवार रात करीब नौ बजे अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में करीब 10 लोग सवार थे। सुबह तक चले रेस्क्यू अभियान में चार लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि छह घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। मृतकों की पहचान कुंवर सिंह (60), मदन सिंह (40), सूरत सिंह (42) और बलवीर सिंह (70) के रूप में हुई है। सभी रांसी और आसपास के क्षेत्र के निवासी थे।

तीसरी दुर्घटना टिहरी जिले की दोगी पट्टी के बांसकाटल में हुई। प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान के अनुसार, हादसा रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ। शादी का सामान छोड़कर कुछ लोग वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। दुर्घटना में वीर सिंह (50) की मौत हो गई, जबकि सूरत सिंह, रॉबिन सिंह, भरत सिंह, राहुल सिंह, किशन सिंह, राकेश सिंह और आयुष सिंह घायल हो गए।

The post हादसों का अमंगल: कहीं बस गिरी, कहीं बोलेरो, अलग अलग सड़क हादसों में 14 लोगों की मौत, 40 घायल appeared first on Devbhoomi Dialogue.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow