हादसा- गुजरात में कोटद्वार के दो सैन्य जवानों समेत सात की मौत
The post हादसा- गुजरात में कोटद्वार के दो सैन्य जवानों समेत सात की मौत appeared first on Avikal Uttarakhand. गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क दुर्घटना भुज-खावड़ा हाईवे पर ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर तीन मासूम बच्चियों की भी गई जान; कोटद्वार में शोक की लहर अविकल उत्तराखण्ड… The post हादसा- गुजरात में कोटद्वार के दो सैन्य जवानों समेत सात की मौत appeared first on Avikal Uttarakhand.
The post हादसा- गुजरात में कोटद्वार के दो सैन्य जवानों समेत सात की मौत appeared first on Avikal Uttarakhand.
गुजरात के कच्छ में भीषण सड़क दुर्घटना
भुज-खावड़ा हाईवे पर ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर
तीन मासूम बच्चियों की भी गई जान; कोटद्वार में शोक की लहर
अविकल उत्तराखण्ड
कोटद्वार। गुजरात के कच्छ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने उत्तराखंड के कोटद्वार में तीन परिवारों को गहरा जख्म दे दिया। भुज-खावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में भारतीय सेना के दो जवानों समेत सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चियां भी शामिल हैं। सभी सातों मृतक मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार क्षेत्र के निवासी थे। हादसे की खबर से कोटद्वार में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा 21 नवंबर की रात करीब 10 बजे हुआ। तीन सैन्य परिवारों के सदस्य कच्छ के रण (रण ऑफ कच्छ) घूमने के बाद भुज लौट रहे थे।
इसी दौरान भुज-खावड़ा हाईवे पर उनकी कार की तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन से शवों को निकालने में बचाव दल को कई घंटे लगे।

मृतकों की पहचान गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता नेगी (30) और तीन महीने की बेटी शिविका के रूप में हुई है। हादसे में सेकंड गढ़वाल राइफल्स में तैनात नायक राजेश सिंह रावत (35) और उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षिता की भी मौत हो गई। तीसरे सैन्य परिवार से रिंकी गोसाईं (30) और उनकी चार वर्षीय बेटी वामिका ने भी इस हादसे में जान गंवा दी। नायक नितिन गुसाईं उस समय ड्यूटी पर थे और सुरक्षित बताए गए हैं।
दोनों सैन्य जवानों की तैनाती गुजरात के भुज में थी। तीनों परिवार कोटद्वार से जुड़े थे और फिलहाल गुजरात में रह रहे थे। बेटी के जन्मदिन के अवसर पर परिवारों का घूमने का कार्यक्रम था, लेकिन खुशियों का यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल गया।
मारे गए सभी सात लोग मूल रूप से ध्रुवपुर, मोटाढांक व सिम्भलचौड, कोटद्वार के निवासी थे। परिजन शवों को अंतिम संस्कार के लिए कोटद्वार लाने की तैयारी में जुटे हैं।
इस हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री की ओर से भी मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।
एक ही हादसे में दो सैन्य जवानों, उनकी पत्नी-बच्चियों और एक अन्य सैन्य परिवार के सदस्यों की मौत से कोटद्वार में शोक का माहौल है। तीन मासूम बच्चियों की मौत ने इस त्रासदी को और भी हृदयविदारक बना दिया है।
The post हादसा- गुजरात में कोटद्वार के दो सैन्य जवानों समेत सात की मौत appeared first on Avikal Uttarakhand.
What's Your Reaction?