हल्द्वानी के मुखानी में नाबालिग से गैंगरेप, छात्र नेता समेत चार गिरफ्तार
HALDWANI: हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद छात्र नेता धीरज बिष्ट समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना की शिकायत मिलने के छह घंटे के भीतर ही सभी नामजद आरोपियों को […] The post हल्द्वानी के मुखानी में नाबालिग से गैंगरेप, छात्र नेता समेत चार गिरफ्तार appeared first on Devbhoomi Dialogue.
HALDWANI: हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में नामजद छात्र नेता धीरज बिष्ट समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, घटना की शिकायत मिलने के छह घंटे के भीतर ही सभी नामजद आरोपियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार युवक शहर में चर्चित आईटीआई गैंग के सदस्य बताए जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर रात 16 साल की नाबालिग किशोरी के परिजनों ने कोतवाली मुखानी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चार युवक उनकी बच्ची को डराकर और बहला-फुसलाकर एक होटल में ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मुखानी सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गोनी को गिरफ्तार कर लिया। इनमें धीरज बिष्ट हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से पूर्व छात्र संघ का अध्यक्ष पद का प्रत्याशी भी रहा है। एसएसपी ने स्वयं पूरे घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई की निगरानी की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों युवक शहर में चर्चित आईटीआई गैंग से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। मामले में पुलिस ने होटल में बिना पहचान पत्र जांचे कमरा देने की बात भी सामने आने के बाद होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस की नीति है। नाबालिगों के साथ अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
The post हल्द्वानी के मुखानी में नाबालिग से गैंगरेप, छात्र नेता समेत चार गिरफ्तार appeared first on Devbhoomi Dialogue.
What's Your Reaction?