मालदेवता कॉलेज में होगी अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

The post मालदेवता कॉलेज में होगी अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता appeared first on Avikal Uttarakhand. क्रीड़ा सचिव ने तैयारियों का जायजा लिया अविकल उत्तराखंड देहरादून। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आज मेजबान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालदेवता… The post मालदेवता कॉलेज में होगी अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता appeared first on Avikal Uttarakhand.

Sep 26, 2026 - 18:38
 109  4.3k
मालदेवता कॉलेज में होगी अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

The post मालदेवता कॉलेज में होगी अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता appeared first on Avikal Uttarakhand.

क्रीड़ा सचिव ने तैयारियों का जायजा लिया

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर आज मेजबान राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मालदेवता (रायपुर), देहरादून का विश्वविद्यालय क्रीड़ा सचिव पुष्कर गौड़ एवं विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सदस्य अनिल सिंह तोमर ने भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान क्रीड़ा सचिव एवं क्रीड़ा परिषद सदस्य ने महाविद्यालय के प्राचार्य, क्रीड़ा प्रभारी एवं क्रीड़ा समिति के सदस्यों के साथ प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों के लिए आवश्यक सुविधाओं, खेल मैदान, आवास, भोजन, पंजीकरण सहित प्रतियोगिता के सुचारु संचालन के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव दिए।

बताते चलें कि विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता 2026-27 (महिला एवं पुरुष) का आयोजन 9 एवं 10 अक्टूबर 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में किया जाएगा। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. विनोद प्रकाश अग्रवाल, क्रीड़ा प्रभारी डॉ. सुमन सिंह गुसाईं, डॉ. सत्येंद्र डौंडियाल, डॉ डिम्पल भट्ट, डॉ. नवीन रावत, डॉ. विनोद कुमार शाह सहित क्रीड़ा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

The post मालदेवता कॉलेज में होगी अंतर महाविद्यालय वॉलीबॉल प्रतियोगिता appeared first on Avikal Uttarakhand.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow