नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत

The post नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत appeared first on Avikal Uttarakhand. परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच केंद्र संचालक ने आत्महत्या की कही बात अविकल उत्तराखंड विकासनगर।… The post नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत appeared first on Avikal Uttarakhand.

Nov 24, 2026 - 18:38
 157  1.4k
नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत

The post नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत appeared first on Avikal Uttarakhand.

परिजनों ने संचालक पर लगाया हत्या का आरोप

सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर पुलिस ने शुरू की जांच

केंद्र संचालक ने आत्महत्या की कही बात

अविकल उत्तराखंड

विकासनगर। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान इमरान (निवासी शिवपुरी, डाकपत्थर) के रूप में हुई है। युवक की मौत को लेकर परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसकी गिरफ्तारी की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आदित्य तिवारी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। केंद्र संचालक ने पुलिस को युवक की मौत का कारण आत्महत्या बताया है। वहीं, परिजनों का आरोप है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान मौजूद हैं। इसी आधार पर उन्होंने केंद्र संचालक पर हत्या का संदेह जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग उठाई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी आदित्य तिवारी ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर कब्जे में लेकर सुरक्षित कर ली गई है। परिजनों की ओर से लगाए गए आरोपों समेत सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ने नशा मुक्ति केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था और उनके संचालन की निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

The post नशा मुक्ति केंद्र में युवक की संदिग्ध मौत appeared first on Avikal Uttarakhand.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow