चमोली के नेल-सिदेली में घास लेने गई महिलाओं पर भालू का हमला, एक की मौ*त; दूसरी गंभीर घायल
CHAMOLI: चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के नेल-सिदेली गांव में शुक्रवार सुबह घास लेने गई दो महिलाओँ पर भालू ने हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।घटना के बाद […] The post चमोली के नेल-सिदेली में घास लेने गई महिलाओं पर भालू का हमला, एक की मौ*त; दूसरी गंभीर घायल appeared first on Devbhoomi Dialogue.
CHAMOLI: चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के नेल-सिदेली गांव में शुक्रवार सुबह घास लेने गई दो महिलाओँ पर भालू ने हमला कर दिया। इस घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को श्रीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक सिदेली गांव की विमला देवी (55) और लक्ष्मी देवी (42), शुक्रवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर स्थित बोगा जंगल में घास लेने गई थीं। सुबह करीब 8:30 बजे दोनों महिलाएं गांव के पास थीं, तभी भालू ने उन पर हमला कर दिया। हमले के दौरान एक महिला चट्टान से नीचे गिर गई। हादसे में 55 वर्षीय विमला देवी पत्नी चंद्रशेखर नेगी की मौत हो गई। वहीं, 42 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी गजेंद्र नेगी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।
घटना के बाद घायल महिला को पोखरी अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। वहीं, मृतका के शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के लिए चिकित्सकों की टीम पोखरी पहुंच रही है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार रामकिशोर ध्यानी और वन विभाग के दारोगा मोहन बर्त्वाल भी घटनास्थल पर मौजूद रहे।
भालू के हमले के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लंबे समय से भालू की सक्रियता बनी हुई है, जिससे जंगल जाने वाली महिलाओं और ग्रामीणों की जान पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से भालू के आतंक से निजात दिलाने, प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गश्त बढ़ाने और लोगों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
The post चमोली के नेल-सिदेली में घास लेने गई महिलाओं पर भालू का हमला, एक की मौ*त; दूसरी गंभीर घायल appeared first on Devbhoomi Dialogue.
What's Your Reaction?