1.5 करोड़ की इलेक्ट्रिक कार, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार! भारत में Denza की एंट्री
Denza Cars India Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लग्जरी और इलेक्ट्रिक कारों का मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी BYD भारत में अपने प्रीमियम ब्रांड Denza को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत में अपनी एंट्री के साथ दो लग्जरी मॉडल पेश कर […] The post 1.5 करोड़ की इलेक्ट्रिक कार, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार! भारत में Denza की एंट्री appeared first on Uttarakhand Broadcast.
Denza Cars India Launch: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लग्जरी और इलेक्ट्रिक कारों का मुकाबला और दिलचस्प होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी BYD भारत में अपने प्रीमियम ब्रांड Denza को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी भारत में अपनी एंट्री के साथ दो लग्जरी मॉडल पेश कर सकती है, जिनमें Denza Z9 GT और Denza D9 Luxury MPV शामिल हैं।
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग के बीच प्रीमियम सेगमेंट में भी कंपनियां लगातार नए मॉडल ला रही हैं। इसी कड़ी में Denza की संभावित एंट्री को काफी अहम माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Denza के मॉडल BYD के मौजूदा पोर्टफोलियो से ऊपर के सेगमेंट में रखे जाएंगे।
80 लाख रुपये से ऊपर हो सकती है कीमत
Denza को भारत में एक हाई-एंड लग्जरी ब्रांड के तौर पर पेश किए जाने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी की कारों की कीमत करीब 80 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। वहीं, Denza Z9 GT की संभावित कीमत 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच बताई जा रही है।
भारत में इन दोनों मॉडलों को CBU यानी Completely Built Unit के रूप में लाए जाने की जानकारी सामने आई है। इसका मतलब है कि कारों को विदेश में तैयार करके भारत में आयात किया जाएगा।
BYD और Mercedes ने मिलकर शुरू किया था Denza
Denza की शुरुआत साल 2010 में BYD और Mercedes-Benz के बीच साझेदारी के तौर पर हुई थी। बाद में Mercedes-Benz इस साझेदारी से अलग हो गई और BYD ने Denza को प्रीमियम एवं हाई-एंड ऑटोमोबाइल ब्रांड के तौर पर आगे बढ़ाया।
अब भारत में Denza की संभावित एंट्री से लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में Mercedes-Benz, BMW, Audi और अन्य प्रीमियम कार कंपनियों के सामने नया मुकाबला खड़ा हो सकता है।
1.5 करोड़ तक हो सकती है Denza Z9 GT की कीमत
Denza Z9 GT कंपनी की सबसे चर्चित कारों में से एक है। ग्लोबल मार्केट में यह इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, हालांकि भारत में इसे सिर्फ इलेक्ट्रिक वर्जन में लाए जाने की संभावना है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Z9 GT का वजन करीब 2.9 टन है और इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। ग्लोबल स्पेसिफिकेशन के अनुसार यह कार करीब 1156 हॉर्सपावर की ताकत देने में सक्षम है।
परफॉर्मेंस के मामले में भी यह कार काफी दमदार है। दावा किया जाता है कि Z9 GT महज 2.7 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड करीब 270 किमी प्रति घंटा बताई गई है। कार में करीब 600 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज मिलने की बात सामने आई है।
भारत में इसकी संभावित कीमत 1.2 करोड़ से 1.5 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।
Toyota Vellfire को टक्कर देगी Denza D9
Denza भारत में सिर्फ एक स्पोर्टी लग्जरी कार ही नहीं, बल्कि प्रीमियम MPV भी उतार सकती है। कंपनी की Denza D9 का मुकाबला भारतीय बाजार में Toyota Vellfire जैसी लग्जरी MPV से हो सकता है।
भारत में D9 को इलेक्ट्रिक अवतार में लाए जाने की संभावना है। इसमें फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप और 103kWh बैटरी पैक दिया जाता है। इसकी ग्लोबल क्लेम्ड रेंज करीब 520 किलोमीटर बताई गई है।
कार में 2+2+3 सीटिंग कॉन्फिगरेशन दिया जा सकता है, जिससे यह खासतौर पर लग्जरी और आरामदायक सफर पसंद करने वाले ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है।
D9 में मिलेंगी लग्जरी सुविधाएं
Denza D9 के केबिन को प्रीमियम बनाने के लिए कई हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। इसमें थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और फुल लेदर अपहोल्स्ट्री जैसी सुविधाएं मिलती हैं।
मिडिल रो में यात्रियों के आराम के लिए फोल्ड-आउट टेबल और एक्सटेंडेबल लेग रेस्ट जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं। भारत में इसकी कीमत करीब 80 लाख रुपये के आसपास होने की संभावना जताई जा रही है।
Denza की भारत में एंट्री अगर तय होती है, तो प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार बाजार में ग्राहकों के सामने एक और बड़ा विकल्प आएगा। हालांकि, कंपनी की ओर से भारत लॉन्च, कीमत और अंतिम स्पेसिफिकेशन को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
The post 1.5 करोड़ की इलेक्ट्रिक कार, 2.7 सेकंड में 100 की रफ्तार! भारत में Denza की एंट्री appeared first on Uttarakhand Broadcast.
What's Your Reaction?