मुझे अकेला रहने दो..पूर्व विधायक बेनाम ने भाजपा को दिया झटका

The post मुझे अकेला रहने दो..पूर्व विधायक बेनाम ने भाजपा को दिया झटका appeared first on Avikal Uttarakhand. ठीक आठ साल बाद बेनाम ने भाजपा को कहा, टा टा ..बाय बाय …नमस्ते दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने से भी आहत नजर आए अविकल उत्तराखण्ड पौड़ी ।ये जश्न. ये… The post मुझे अकेला रहने दो..पूर्व विधायक बेनाम ने भाजपा को दिया झटका appeared first on Avikal Uttarakhand.

Oct 19, 2026 - 00:38
 130  5.3k
मुझे अकेला रहने दो..पूर्व विधायक बेनाम ने भाजपा को दिया झटका

The post मुझे अकेला रहने दो..पूर्व विधायक बेनाम ने भाजपा को दिया झटका appeared first on Avikal Uttarakhand.

ठीक आठ साल बाद बेनाम ने भाजपा को कहा, टा टा ..बाय बाय …नमस्ते

दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाने से भी आहत नजर आए

अविकल उत्तराखण्ड

पौड़ी ।
ये जश्न. ये खुशियाँ. ये मेले रहने दो. मुझे बख्श दो लोगों मुझे अकेले रहने दो.
पूर्व विधायक ने यह पंक्तियां सुनाई और फिर भाजपा को टा टा बाय बाय कर दिया।

भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड में बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
तीन बार पौड़ी नगर पालिका के अध्यक्ष व दो बार विधायक रहे यशपाल बेनाम ने शेरो शायरी सुनाते हुए भारतीय जनता पार्टी को नमस्ते कर दी।
उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारी होने के नाते वे जेल भी गए। और बतौर जनप्रतिनिधि क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे। लेकिन भाजपा की मौजूदा कार्यप्रणाली से खिन्न दिखाई दिए।

एक वीडियो संदेश जारी करते हुए बेनाम ने कहा कि आज से ठीक आठ साल पहले 18 अक्टूबर 2018 को उन्होंने प्रदेश कार्यालय, देहरादून में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी और आज 18 अक्टूबर 2026 को ठीक आठ साल पूरे होने पर वे खुद को भाजपा से अलग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से इस मामले का संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।

यशपाल बेनाम के कहा कि वे भाजपा छोड़ रहे हैं। लेकिन अपने अगले कदम के बारे में कुछ नहीं कहा। बेनाम ने कहा कि फैसला सुरक्षित है।

“अविकल उत्तराखण्ड” से बातचीत में पूर्व निर्दलीय विधायक यशपाल बेनाम पार्टी के नेताओं से खुश नजर नहीं आये। अंकिता भंडारी  मामले से चर्चा में आये दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाने से भी बेनाम हतप्रभ दिखे। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी  भाजपा हीलाहवाली कर रही है।

गौरतलब है कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी के भाजपा में शामिल होने के बाद बेनाम समर्थक भाजपा में असहज महसूस कर रहे थे। इस बार पौड़ी नगर पालिका सीट महिला घोषित हुई थी। और केशर सिंह नेगी की पत्नी हिमानी नेगी ने 2025 में पौड़ी नगर पालिका का चुनाव जीता था।

चुनाव से चार महीने पहले यशपाल बेनाम ने पार्टी छोड़कर भाजपा को झटका तो दिया ही।  साथ ही फिलहाल कोई अन्य दल से हाथ न मिलाकर सस्पेंस भी बरकरार रखा है। हालांकि,कांग्रेसी सूत्रों का दावा है कि जल्द ही यशपाल बेनाम को पार्टी में शामिल किया जाएगा।

मूल कॉपी त्यागपत्र की

ये जश्न. ये खुशियाँ. ये मेले रहने दो. मुझे बख्श दो लोगों मुझे अकेले रहने दो.

ठीक आठ साल बाद दि. 18.10.2018 बादर मैन्ने प्रदेश कार्यालय देहरादून में भाजपा णित की थी) भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूँ. और अपने आप को भाजपा से अलग कर रहा हूँ” कृपया संज्ञान ले

(सादर यशपाल बेनाम पौडी (गढ़वाल) उरारारखण्ड

The post मुझे अकेला रहने दो..पूर्व विधायक बेनाम ने भाजपा को दिया झटका appeared first on Avikal Uttarakhand.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow