धन सिंह रावत पहुंचे दरबार साहिब, श्रीमहंत से मुलाकात में इन मुद्दों पर हुई चर्चा!

देहरादून: उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रविवार शाम श्री दरबार साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के समसामयिक विषयों, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर […] The post धन सिंह रावत पहुंचे दरबार साहिब, श्रीमहंत से मुलाकात में इन मुद्दों पर हुई चर्चा! appeared first on Uttarakhand Broadcast.

Nov 16, 2026 - 09:38
 160  1.5k
धन सिंह रावत पहुंचे दरबार साहिब, श्रीमहंत से मुलाकात में इन मुद्दों पर हुई चर्चा!

देहरादून: उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रविवार शाम श्री दरबार साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया और दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के समसामयिक विषयों, उच्च शिक्षा, चिकित्सा और राज्य के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

श्री दरबार साहिब पहुंचने पर उच्च शिक्षा मंत्री का परंपरागत रूप से स्वागत किया गया। मुलाकात के दौरान श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने डॉ. धन सिंह रावत को स्मृति चिह्न भेंट किया। बातचीत में मंत्री ने श्री गुरु राम राय ग्रुप की ओर से शिक्षा, चिकित्सा और जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

डॉ. रावत ने विशेष रूप से श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मेडिकल शिक्षा, कृषि, शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया। वहीं, श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अंतर्गत संचालित विद्यालयों में दी जा रही स्कूली शिक्षा और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में उपलब्ध उच्च शिक्षा की जानकारी साझा की।

इस दौरान एसजीआरआर एजुकेशन मिशन की ओर से दशकों से किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा हुई। मिशन के अंतर्गत संचालित पब्लिक स्कूल और विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विश्वास जताया कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, एसजीआरआर एजुकेशन मिशन और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय भविष्य में भी शिक्षा, चिकित्सा और मानवता की सेवा के क्षेत्र में अपना योगदान जारी रखेंगे। उन्होंने जनकल्याण से जुड़े कार्यों में संस्थानों की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया।

 

 

The post धन सिंह रावत पहुंचे दरबार साहिब, श्रीमहंत से मुलाकात में इन मुद्दों पर हुई चर्चा! appeared first on Uttarakhand Broadcast.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow