फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने की कोशिश, हरिद्वार के 3 आवेदकों पर एफआईआर दर्ज

HARIDWAR: उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW ) की विभिन्न योजनाओं का फायदा लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों के जरिए जालसाजी का पर्दाफाश हुआ है। हरिद्वार में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर तीन ऐसे आवेदकों को पकड़ा गया है। श्रम विभाग ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। […] The post फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने की कोशिश, हरिद्वार के 3 आवेदकों पर एफआईआर दर्ज appeared first on Devbhoomi Dialogue.

Sep 3, 2026 - 00:38
 117  7.9k
फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने की कोशिश, हरिद्वार के 3 आवेदकों पर एफआईआर दर्ज

HARIDWAR: उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW ) की विभिन्न योजनाओं का फायदा लेने के लिए फर्जी दस्तावेजों के जरिए जालसाजी का पर्दाफाश हुआ है। हरिद्वार में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर तीन ऐसे आवेदकों को पकड़ा गया है। श्रम विभाग ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

दरसअल श्रम विभाग के माध्यम से श्रमिकों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें एक योजना मृत्योपरांत सहायता योजना भी है, जिसके तहत श्रमिक की मृत्यु होने पर उसके निकट परिवारजन को दो लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाती है। इसी योजना का लाभ लेने के लिए हरिद्वार के लक्सर निवासी मेहरबान शाह, नदीम और और मेनपाल सिंह ने जनपद-हरिद्वार श्रम प्रवर्तन अधिकारी को ऑनलाइन आवेदन किया।

लेकिन स्थलीय जांच में पाया गया कि तीनों आवेदकों ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र लगाए हैं। जिन व्यक्तियों के दस्तावेज लगाए उनकी मौत पूर्व में ही हो चुकी है और उनके कूटरचित अभिलेख तैयार करके विभाग से लाभ लेने का प्रयास इनके नॉमिनी द्वारा किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर विभागीय जांच के बाद सामने आया कि उक्त का जिक्र ग्राम पंचायत के मृत्यु अभिलेखों में दर्ज नहीं है और न ही उनके मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित कार्यलयों से जारी किए गए हैं।

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद सहायक श्रम आयुक्त, हरिद्वार, प्रशांत कुमार ने तत्काल सम्बंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए जिसके बाद तीनों के खिलाफ एफआईआआर दर्ज की गई है।  सचिव UKBOCW पी सी दुम्का ने चेताया है कि अगर कोई भी अनुचित तरीकों से श्रमि विभाग की योजनाओँ का लाभ लेते पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

The post फर्जी डेथ सर्टिफिकेट से श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ लेने की कोशिश, हरिद्वार के 3 आवेदकों पर एफआईआर दर्ज appeared first on Devbhoomi Dialogue.

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow