खड़गे की टिप्पणी पर चम्पावत में भड़की भाजपा, कांग्रेस का पुतला फूंककर जताया विरोध
Champawat News : चम्पावत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला गया और छतार में […]
Champawat News : चम्पावत में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला गया और छतार में कांग्रेस पार्टी व मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
Table of Contents
खड़गे की टिप्पणी पर चम्पावत में भड़की भाजपा
चम्पावत में सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत की अगुवाई में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय से जुलूस की शक्ल में निकले।
हाथों में विरोध का संदेश और जुबां पर कांग्रेस के खिलाफ नारे लेकर कार्यकर्ता छतार पहुंचे, जहां कांग्रेस पार्टी और मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओं ने टिप्पणी को राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा।
कांग्रेस का पुतला फूंककर जताया विरोध
प्रदर्शन में भाजपा के प्रदेश सह-प्रभारी अरविंद मेनन ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी कांग्रेस की कार्यप्रणाली को दर्शाती है।
मेनन ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व का अपमान पूरे देश का अपमान है और देश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं के बयान पार्टी की नीतियों और राजनीतिक सोच को उजागर करते हैं। प्रदर्शन के जरिए भाजपा ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
What's Your Reaction?